Report Times
Otherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसिनेमा

द कश्मीर फाइल्स’ के दर्दनाक क्लाइमैक्स सीन को करते वक्त रो पड़ी थीं भाषा सुंबली, एक्ट्रेस ने किया ये हैरान करने वाला सीन

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बहुत से दर्शकों के दिलों को झकझोक रही है। फिल्म की बहुत से लोगों ने काफी तारीफ की है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ में कुछ हैरान और परेशान कर देने वाले सीन्स भी हैं। दर्शक फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का क्लाइमैक्स दिल दहला देने वाला है, जिसे अभिनेत्री भाषा सुंबली पर फिल्माया गया है।

सच्ची घटना पर आधारित एक सीन में उग्रवादियों की ओर से भाषा सुंबली के कपड़े फाड़ते हुए दिखाया है। इस सीन को करते समय भाषा सुंबली सहित ‘द कश्मीर फाइल्स’ की पूरी टीम रो पड़ी थी। इस बात का खुलासा अभिनेता अनुपम खेर की भतीजी वृंदा खेर ने किया है। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में वृंदा खेर ने बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया है।

इस दौरान वृंदा खेर ने फिल्म से जुड़ी ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के क्लाइमैक्स सीन पर बात करते हुए कहा, ‘फिल्म में क्लाइमैक्स सीन जिसमें बिट्टा ने शारदा के कपड़े फाड़े। यह सीन हम सभी के लिए खास तौर पर मुश्किल था। भाषा उस वक्त रो पड़ीं और उस सीन का हिस्सा बनना उनके लिए काफी मुश्किल था। पर्दे पर जितने भी इमोशन्स निकले वो सब असली थे। यह कल्पना करना कि कोई वास्तव में इससे गुजरा है, बहुत मुश्किल था।’

Related posts

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…हिमाचल में भारी बर्फबारी से 216 सड़कें और तीन नेशनल हाईवे बंद

Report Times

बिहार : 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 80.73 फीसदी स्टूडेंट्स पास, हिमांशु राज ने किया टॉप

Report Times

जयपुर में बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूदकर एक महिला ने किया सुसाइड:चौकीदार की बेटी के टोकते ही कूदी

Report Times

Leave a Comment