Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानस्पेशल

सीनियर्स को दी विदाई

चिड़ावा।संजय दाधीच

राजस्थान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिड़ावा में संस्था निदेशक श्रीराम थालौर की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अमर सिंह पचार थे। विशिष्ट अतिथि यूनियन बैंक मैनेजर प्रमोद डांगी, संस्था सचिव संजय थालौर, चेयरपर्सन नीतिका थालौर थीं। मुख्य अतिथि पचार ने विद्यार्थियों को सत्य व अहिंसा तथा योग के महत्व के बारे में बताया। संस्था निदेशक थालौर ने विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक निदेशक गोपीचंद जांगिड़ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। स्कूल प्रधानाचार्य विक्रम धनखड़, कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजेंद्र पूनिया, बीएड प्राचार्य डॉ. अरविंद भालोठिया, आरपीएस सीबीएसई स्कूल प्रधानाचार्य विकास चौधरी, लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ दिनेश गौतम, नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य विवेक एवं समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।

Related posts

महाराष्ट्र की नई कैबिनेट का रास्ता साफ, कल शपथ ग्रहण समारोह

Report Times

हनुमान प्रकटाेत्सव: छावनी नरेश बालाजी सेवा समिति की ओर से झुंझुनूं में निकाली गई नगर भ्रमण यात्रा का जगह-जगह किया स्वागत

Report Times

उद्योगपति हुक्मीचंद लाम्बीवाला की पुस्तक न्यारी न्यारी बानगी का विमोचन

Report Times

Leave a Comment