Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चोरों के निशाने पर सूने मकान:किशोरपुरा में ताले तोड़ कर ले गए 25 लाख के गहने और नगदी

चिड़ावा संजय दाधीच

किशोरपुरा गांव के एक सूने घर से लाखों के गहने और नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने घर के कुछ कमरों के ताले तोड़े और वारदात को अंजाम देते हुए 25 लाख रुपए के आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए।

मामले में घर के मुखिया मातूराम मेघवाल ने थाने में रिपोर्ट दी है। मामले के अनुसार पीड़ित का परिवार बस स्टैंड से कुछ दूरी पर रहता है। जहां दो अलग-अलग घर बना रखे हैं। एक घर में उनके पुत्र फौजी ननै प्रसाद की पत्नी रिंकू और दूसरे मकान में मातूराम व उनके पुत्र अमर सिंह का परिवार रहता है।

कुछ दिन पहले ननै प्रसाद की पत्नी रिंकू अपने पीहर चली गई। 24 मार्च को टीका लगवाने के लिए और उसी दिन फिर व पीहर चली गई। इस बीच शनिवार देर शाम को पड़ोसियों ने मकान के टूटे ताले होने की सूचना मातूराम व परिजनों को दी।

इस पर मातूराम व परिजन मौके पर पहुंचे। जहां पर घर के ताले टूटे मिले। अलमारी में रखे हुए जेवरात और रुपए गायब मिले। गहनों के खाली बॉक्स बिखरे मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। फिलहाल चोरों की तलाश की जा रही है।

Related posts

मणिपुर में CBI एक्शन से मची खलबली, गिरफ्तार आरोपियों को ले जाना पड़ा असम, आज से शटडाउन

Report Times

संयुक्त किसान मोर्चा का दूसरे दिन भी धरना, नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप, वसूली बंद नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

Report Times

अशोक गहलोत का कोटा को दिवाली गिफ्ट, 643 करोड़ की लागत से 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Report Times

Leave a Comment