Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

लालसोट मामले पर विरोध:डॉक्टर्स ने दो घंटे तक नहीं किया काम, लेट ओपीडी शुरू होने की वजह से मरीज परेशान

चिड़ावा संजय दाधीच

चिड़ावा कस्बे के कबूतरखाना पुराना बस स्टैंड स्थित राजकीय दुर्गा देवी मेमोरियल अस्पताल में आज सोमवार को दो घंटे तक ओपीडी बंद रखी। इसके बाद ओपीडी शुरू हुई।

दो घंटे ओपीडी बंद रहने से मरीज परेशान होते हुए नजर आये। दौसा की महिला चिकित्सक डॉ. अर्चना शर्मा के सुसाइड के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसी को लेकर आज दो घंटे तक ओपीडी बंद रखकर अपना विरोध जताया और फिर ओपीडी शुरू की गई।

इस मौके पर बीसीएमओं डॉ. संतकुमार जांगिड़, सीएचसी प्रभारी जेपी धायल, चिकित्सा प्रभारी डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. रघुवीर मील, डॉ.नितेश जांगिड़, डॉ. मनोज जानू, डॉ. कमलेश तेतरवाल, डॉ. तरूण जोशी, डॉ.टीना ढाका, डॉ. प्रेरणा सैनी आदि कई मौजूद रहे।

Related posts

Lucknow Crime news: काकोरी में बीजेपी नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल

Report Times

राजस्थान रोडवेज मोक्ष कलश स्पेशल पंजीयन शुरू

Report Times

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने रांची CJM कोर्ट के समन के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर की याचिका, जानें पूरा मामला

Report Times

Leave a Comment