Report Times
Otherउत्तर प्रदेशकरियरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

राहत: शेखावाटी यूनिवर्सिटी ने पेपर का टाइम तीन से डेढ़ घंटे किया यूनिट सिस्टम भी हटाया, एग्जाम मई के दूसरे सप्ताह में होगी

reporttimes

शेखावाटी यूनिवर्सिटी सहित प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में इस बार काेविड के कारण 2021-22 का सत्र देरी से शुरू हुआ था। काेविड की थर्ड वेव के कारण काॅलेजों में कक्षाएं नहीं लग पाई थी। इससे सिलेबस पूरा नहीं हाे पाया है। इसलिए स्टूडेंट्स लगातार मांग कर रहे थे कि सिलेबस में कमी की जाए और पेपर भी पूरे तीन घंटे का नहीं करके डेढ़ से दाे घंटे का किया जाए।

इस पर शेखावाटी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्राे. भगीरथसिंह बिजारणियां ने सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा में मूल पूर्णांक के 50 प्रतिशत अंकाें के प्रश्न हल करने, प्रत्येक प्रश्न पत्र की परीक्षा की समयावधि डेढ़ घंटा करने के साथ ही यूनिट सिस्टम समाप्त कर दिया है।

हालांकि प्रश्नपत्र का निर्माण संपूर्ण पाठ्यक्रम से ही किया जाएगा। उन्हाेंने मुख्य परीक्षा मई के दूसरे सप्ताह में करवाने की बात कही है। ग्रेजुएशन और पीजी के अंतिम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं मुख्य परीक्षा से पहले करवाई जाएगी। भास्कर ने बाकी यूनिवर्सिटी के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि कई यूनिवर्सिटी ने भी पेपर टाइमिंग डेढ़ घंटे का कर दिया है।

Related posts

‘दिल्ली पुलिस में 350 करोड़ का घोटाला’, प्रधानमंत्री जी क्या इसकी जांच होगी? केजरीवाल का PM मोदी पर निशाना

Report Times

लोहिया स्कूल का 10वीं का रिजल्ट भी रहा शानदार

Report Times

‘संसद में सुरक्षा चूक गंभीर, सदन में गृहमंत्री दें जवाब’, AAP सांसद राघव चड्ढा ने की मांग

Report Times

Leave a Comment