Report Times
Otherउत्तर प्रदेशझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

हनुमान प्रकटाेत्सव: छावनी नरेश बालाजी सेवा समिति की ओर से झुंझुनूं में निकाली गई नगर भ्रमण यात्रा का जगह-जगह किया स्वागत

reporttimes

हनुमान प्रकटाेत्सव पर शुक्रवार काे शहर के 251 लड्डू गाेपाल की नगर भ्रमण यात्रा गाजेबाजे और शाेभायात्रा के साथ निकाली गई। छावनी नरेश बालाजी सेवा समिति द्वारा इसमें विशाल ध्वज, पालकी के साथ लड्डू गोपाल शहर मुख्य मार्गाे से हाेकर गुजरे। व्यवस्थापक शशिकांत महमिया ने बताया कि हनुमान जयंती महोत्सव पर नगर भ्रमण यात्रा मोदी रोड के सालासर बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुई।

जाे माेरारका काॅलेज हाेते हुए बावलिया की बगीची, गांधी चाैक, नेहरू मार्केट से छावनी नरेश बालाजी मंदिर पहुंची। यात्रा में विभिन्न झांकियां भी सजाई गई थी। जिनमें बाल रूप हनुमान, गणेश व बाल रूप कृष्ण की झांकी साथ चल रही थी। इससे पहले सालासर बालाजी मंदिर मे पंडित रामू पांडे के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रो के प्रमोद कुमार खंडेलिया, अमिता खंडेलिया, थानाराम पंसारी, चन्द्रकाला पंसारी ने ध्वज पूजन व लड्डू गोपाल की पूजा की। नगर भ्रमण के दाैरान रिंकी खंडेलिया, प्रियंका खंडेलिया, तरुण खंडेलिया, कन्हैयालाल पंसारी ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Related posts

पंडित गणेश नारायण सेवा संस्थान चिड़ावा की ओर से एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया।

Report Times

विराट कोहली के अर्धशतक को देखकर झूम उठीं वाइफ अनुष्का शर्मा, वायरल हुआ VIDEO

Report Times

राजस्थान में कब और कैसे होगा मंत्रिमंडल विस्तार?

Report Times

Leave a Comment