Report Times
Otherउत्तर प्रदेशकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानहादसा

झुंझुनूं के हाेटल में फंदा लगाकर जान देने का मामला: ऑनलाइन कारोबार में हुए नुकसान की वजह से तनाव में की आत्महत्या

reporttimes

शहर के नीलम हाेटल में फंदा लगाकर जान देने वाला युवक मैच में ऑनलाइन डबल पैसे कमाने के चक्कर में हुए नुकसान की वजह से तनाव में था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बड़ागांव के सांखला नोवड़ा की ढाणी निवासी राजेंद्र (26)पुत्र बजरंग लाल सैनी ने अपने घर पर ही किराणा की दुकान कर रखी थी।

वह कुछ दिनाें से तनाव में था। वह दाे दिन से लगातार झुंझुनूं आ रहा था। गुरुवार काे उसने झुंझुनूं से ही रस्सा खरीदा था। दाेपहर में उसने नीलम हाेटल में पहुंचकर कमरा लिया था। हाेटल संचालकाें काे बताया था कि दाे दिन रुकना है। बीडीके अस्पताल में उसके रिश्तेदार की तबीयत खराब है। रिश्तेदार आएगा ताे वह भी रुक जाएगा।

शाम काे वह हाेटल कमरे में फंदे से लटका मिला। राजेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था। पढ़ा-लिखा था। अविवाहित था। मोबाइल फोन में ऑनलाइन पैसे लगाकर डबल पैसे कमाने की चक्कर में उसकाे रुपए चपत लगने की वजह से वह तनाव में बताया जा रहा है। शुक्रवार काे गांव में उसकी अंत्येष्टि हुई।

Related posts

Budget 2025 में क्या ऑर्गेनिक फार्मिंग को मिलेगा बूस्टर डोज, जिससे बढ़ेगा देश का एक्सपोर्ट

Report Times

नरहड़ गांव का युवक कोरोना पॉजीटिव

Report Times

टर्किश ड्रामा जिसने पाकिस्तान ने रमजान के महीने में भारत में फेमस किया

Report Times

Leave a Comment