Report Times
Otherउत्तर प्रदेशकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानस्पेशल

महालक्ष्मी धाम में हुआ आयोजन पीजी कोर्स में चयनित होने पर डॉ सन्त कुमार जांगिड़ का किया सम्मान

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सन्त कुमार जांगिड़ के पीजी कोर्स हेतु चयनित होने पर शहर के सनातन आश्रम महालक्ष्मी धाम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सनातन आश्रम विकास समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ढाणीवाला की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियो के रूप में वास्तुविद पंडित उमाशंकर जोशी, व्यवसायी सत्यनारायण चौधरी व पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र रणवा इस्माइलपुर की अगुवाई में डॉ जांगिड़ का माल्यार्पण किया गया तथा शॉल ओढ़ाकर व बावलिया बाबा की फ़ोटो प्रतिक चिन्ह के रूप में देकर सम्मान किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में वक्तावो ने डॉ जांगिड़ के द्वारा कोरोना काल में किये गये कुशल प्रबंधन कार्य व निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य के लिये उनका धन्यवाद देते हुए उनके आगे के अध्ययन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान कैप्टन शंकर लाल महारानियां, राधेश्याम सुखाड़िया, सरपंच पति विजेन्द्र गोवली, पिंटू भामरवासी, विक्रांत जाखड़ श्योपुरा, तेजप्रकाश सोनी,अशोक शर्मा, सुभाष व्यास, गोपाल महमिया, पंडित जगदीश सेहीरामका, राकेश सोनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related posts

हर महीने राजस्थान रोडवेज को 90 करोड़ का घाटा, दूसरे राज्यों की तुलना में चल रहीं आधी बसें

Report Times

सोशल मीडिया पर लिखा ‘ऑटो में बम है’, दिल्ली पुलिस ने जांच की तो…

Report Times

जैसा था वैसा ही रहेगा…वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, सरकार को जवाब के लिए 7 दिन की मोहलत

Report Times

Leave a Comment