Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थान

रविवार को 1400 घरों में एक साथ होगा यज्ञ, पूरे कस्बे में बांटी गई 111 किलो हवन सामग्री

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा कस्बे में रविवार को एक इतिहास रचा जाएगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर रविवार और सोमवार को देश के 25 लाख घरों में एक साथ गायत्री हवन करने का आह्वान किया गया था, लेकिन इस हवन के बारे में ज्यों ज्यों लोगों को जानकारी मिली। कई लोगों ने खुद इस आयोजन में हिस्सा बनने में दिलचस्पी दिखाई। जिसके चलते चिड़ावा कस्बे में जो 500 घरों में हवन का संकल्प लिया गया था। वो भी करीब करीब तीन गुना बढ गया है।

अब रविवार को सुबह 8 से 11 बजे के बीच चिड़ावा कस्बे में करीब 1400 घरों में हवन होगा। आयोजन समिति के प्रवक्ता संदीप हिम्मतरामका ने बताया कि चिड़ावा क्षेत्र में 111 किलो हवन सामग्री वितरित कर दी गई है। इसमें 111 किलो चीनी तथा 21 किलो घी परिजन अपने अपने स्तर पर मिलाकर हवन करेंगे। चिड़ावा में गायत्री परिवार की टोलियों ने के पांच टोलियां बनाकर हवन सामग्री बांटी गई, जिसमें रामनिवास सैनी, सत्यनारायण सैनी, गोपीराम सैनी, संदीप हिम्मतरामका, रमेश हिम्मतरामका, अशोक व्यास, अनिल शर्मा, होशियारसिंह राठौड़, जगदीशप्रसाद गुप्ता, महेंद्र बदनगढिया, रामदेव पारीक, सांवरमल टेलर, रणजीत सैन, चंद्रपालसिंह, गौतमलाल शर्मा, मातादीन सैनी, रघुवीर सैनी, सुरेश शर्मा, विनोद कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, मातादीन सैनी, रघुवीर सैनी, सुरेश शर्मा, विनोद कुमार वर्मा, शंकरलाल वर्मा, कुसूम सूरजगढ़िया, पूनम शर्मा, सुनिता राव, शारदा सोनी, विद्याधर सोनी, सरवेश राठौड़, नमिता शर्मा, रेखा हिम्मतरामका आदि सभी गायत्री परिजनों ने हवन सामग्री बांटने में सहयोग दिया। साथ ही घर-घर जाकर प्रचार किया। संदीप हिम्मतरामका और विद्याधर सोनी ने बताया कि घर-घर यज्ञ होने से वातावरण की शुद्धिकरण होगा।

Related posts

बेटी आराध्या के जन्मदिन से बनाई अभिषेक बच्चन ने दूरी

Report Times

TATA ACE EV देश का पहला इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक जो देता है 154 किलोमीटर की रेंज!

Report Times

अशोक गहलोत के करीबी ने सचिन पायलट को कार्यक्रम में बुलाया, पायलट जिंदाबाद के लगे नारे

Report Times

Leave a Comment