Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

आक्रोशित लोग पहुंचे जलदाय विभाग कार्यालय, 15 दिन से नहीं आ रहा पानी; आंदोलन की चेतावनी

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा शहर में आए दिन किसी ना किसी वार्ड में पानी की समस्या सामने आ रही है। अभी हाल ही में तीन वार्डों की समस्या का समाधान पूरी तरह हुआ नहीं कि अब शहर के वार्ड 34 के बाइपास रोड इलाके में पेयजल समस्या को लेकर लोग नाराज हो गए।

15 दिन से हो रही परेशानी

वार्ड वासियों का आरोप है कि 15 दिन से पानी की समस्या से लोग जलदाय अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। पानी नहीं आने से करीब वार्ड के करीब 40-50 घरों में पानी का संकट गहरा हुआ है।

आंदोलन की चेतावनी

गुरुवार को आक्रोशित वार्डवासी जलदाय दफ्तर पहुंचे और अधिकारियों की अनुपस्थिति में कर्मचारियों को समस्या से अवगत करवाई। तथा जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

जल्द मोटर रखवाने का दिया आश्वासन

लोगों ने बताया कि ट्यूबवैल की मोटर करीब 15 दिन पहले खराब हो गई थी। जिसे छह दिन पहले विभाग के कर्मचारी निकालकर ले ठीक करवाने लेकर गए थे। मगर अब तक मोटर को ठीक करवाकर नहीं लगाया गया। कर्मचारियों ने कार्य की अधिकता का हवाला देते हुए जल्द ही मोटर रखवाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर सुनीता, पूनम, रेखा, सुमन, लक्ष्मी, कंचन, सरोज, संगीता, रूपकला, अनिता, अंकुर राव, सुभाषचंद्र, संदीप राव आदि मौजूद रहे।

Related posts

बांधा, पीटा… प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालकर लगा दी आग, जेठानी ने बेटे के साथ मिलकर की बर्बरता

Report Times

बुडानिया गांव की बेटी निकिता गुर्जर ने जीता गोल्ड :17वी राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डिस्क थ्रो में जीता पदक

Report Times

फरीदाबाद की पर्सनालिटी डेवलपमेंट टीचर मुंबई में बनी भारत आईकॉन ब्यूटी प्रजेंट-2022 की विजेता

Report Times

Leave a Comment