Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेश

चुनाव ड्यूटी के लिए आए SSB जवान की गोली लगने से मौत, आत्महत्या की आशंका

reporttimes

गिरिडीह जिले में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए बगोदर पहुंचे सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान की बृहस्पतिवार को गोली लगने से मौत हो गयी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत एसएसबी जवान विजय भारती दुमका के शिकारीपाड़ा का रहने वाला था.

उन्होंने बताया कि मृतक बृहस्पतिवार की सुबह ही अपने बटालियन के साथ चौथे चरण के मतदान में ड्यूटी करने बगोदर पहुंचा था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि 35 वर्षीय एसएसबी जवान विजय भारती को गोली कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है. यद्यपि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है. आशंका यह भी जतायी गयी है कि हथियार की सफाई के दौरान अचानक बंदूक का ट्रिगर दब गया जिससे जवान के चेहरे को चीरती हुई गोली पार हो गयी और उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने बताया कि गोली की आवाज सुनते ही साथी जवानों में अफरा-तफरी मच गई. बस के अंदर जब जवानों ने देखा तो विजय एक तरफ गिरे पड़े थे. जवानों ने तुरंत उन्हें उठाकर इलाज के लिए बगोदर सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Related posts

बुलडोजर आया सबकुछ उजाड़ गया, डॉक्टर का आरोप बिना कोई सुनवाई जबरन घर गिराया

Report Times

25 जून को मनाया जाएगा ‘संविधान हत्या दिवस’, केंद्र का ऐलान, इसी दिन 1975 में लगा था आपातकाल

Report Times

“भारत पर आतंकी हमला हुआ तो समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी”, PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

Report Times

Leave a Comment