Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीति

जानें राष्ट्रपति कोविंद के पहुंचने से प्रधानमंत्री मोदी क्यों हो गए शर्मिंदा

reporttimes

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कारण शर्मिंदा हो गए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति का दर्जा सर्वोपरि है इसलिए उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। हालांकि राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने वे एक ग्रामीण की हैसियत से गए थे न कि राष्ट्रपति के तौर पर।

दरअसल उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में आज प्रधानमंत्री मोदी को रिसीव करने राष्ट्रपति कोविंद पहुंच गए थे। इस बात का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे रिसीव करने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आए जिससे मुझे शर्मिंदगी हुई थी। हम उनके नेतृत्व में काम करते हैं। उनके पद की गरिमा है लेकिन उन्होंने कहा कि वो संविधान का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा स्वागत उन्होंने एक ग्रामीण के तौर पर किया है न कि राष्ट्रपति के तौर पर।’ बता दें कि आज प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित पारौंख में हैं जो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पैतृक गांव है। इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रपति कोविंद, गवर्नर आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं।

Related posts

Yellow alert: राजस्थान में तेज अंधड़ और बारिश ने पल्टा मौसम, इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

Report Times

ईशान किशन के तूफान में उड़ी राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता मैच

Report Times

पायलट को इग्नोर नहीं करना चाहती कांग्रेस, राहुल के तेवर से क्या हिट विकेट हो गए गहलोत?

Report Times

Leave a Comment