Report Times
latestOtherजीवन शैलीज्योतिषटॉप न्यूज़ताजा खबरेंलाइफ स्टाइलस्पेशलस्वास्थ्य-और-फिटनेस

सुख समृद्धि के लिए घर के मुख्य द्वार पर करें ये उपाय

 REPORT TIMES

हर व्यक्ति अपने घर में सुख समृद्धि चाहता है। वह अपने घर की जरूरतें पूरी करने के लिए कड़ी मेहनत भी करता है।

लेकिन कभी-कभी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती। बहुत कोशिश करने के बाद भी लोग अपने जीवन में धन और समृद्धि प्राप्त नहीं कर पाते। हमारे देश में वास्तु शास्त्र बहुत समय से चला आ रहा है। वास्तुशास्त्र में घर में सुख समृद्धि के लिए बहुत से उपाय बताए गए हैं। अगर आप उन उपायों को फॉलो करते हैं तो अपने घर में पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर कर सकते हैं। आज हम आपके लिए घर के मुख्य द्वार से जुड़े उपाय लेकर आए हैं। इन उपायों को आप जरूर आजमाएं।

घर में सुख समृद्धि के लिए मुख्य द्वार के सामने तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में तुलसी का पौधा मुख्यद्वार के पास लगाने से आपकी पैसों से जुड़ी समस्याएं कम होगी। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग से स्वस्तिक जरूर बनाएं। साथ ही मुख्य द्वार के पास शुभ लाभ भी जरूर लिखें। अगर आपको धन से जुड़ी समस्याएं बार-बार देखने को मिल रही है तो घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों का बंदनवार जरूर लगाएं। आप आम के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर के मुख्य द्वार पर सूर्य यंत्र जरूर स्थापित करें। दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Related posts

शहीद सम्मान यात्रा का हुआ शुभारम्भ

Report Times

छत्तीसगढ़ के नए CM बने विष्णु देव साय, दो डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ

Report Times

24 घंटे में बदला खेल, 5 फीसदी टूटा कच्चा तेल, 5 रुपये तक सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल!

Report Times

Leave a Comment