Report Times
latestOtherआजमगढ़उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिसोशल-वायरलस्पेशल

आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आम चुनाव में मिली हार का बदला उपचुनाव में ले लिया है।

REPORT TIMES

आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आम चुनाव में मिली हार का बदला उपचुनाव में ले लिया है।

सपा नेता अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई आजमगढ़ सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार और भोजपुरी सिनेमा के स्टार दिनेश लाल निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को 8679 वोटों से हरा कर चुनाव जीत लिया है।

निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को 8679 वोटों से हराया

चुनाव आयोग के मुताबिक, दिनेश लाल यादव निरहुआ को 3 लाख 12 हजार 768 वोट मिले जबकि धर्मेंद्र यादव को 3 लाख 4 हजार 89 मत प्राप्‍त हुए। वहीं, तीसरे नंबर पर रहे गुड्डू जमाली को 2 लाख 66 हजार 210 वोट मिले। इस तरह दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 8679 वोटों से सपा प्रत्‍याशी को हरा दिया है।आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर बधाई दी है। उन्‍होंने ट्वीट किया- आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है। यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकारों के लिए व्यापक पैमाने पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत देता है। समर्थन के लिए लोगों का आभारी हूं। मैं हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।

Related posts

भीषण गर्मी में ऐसे करें चेहरे और त्वचा की देखभाल। हीट स्ट्रोक से चेहरे की त्वचा को होने वाले नुकसान से बचने के टिप्स।

Report Times

दिल्ली के विधायक 66% बढ़ोतरी के बावजूद सबसे कम वेतन पाने वाले सांसदों में हो सकते हैं

Report Times

श्री राम राज्य रथ यात्रा का चिड़ावा में हुआ भव्य स्वागत

Report Times

Leave a Comment