Report Times
latestOtherक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंवातावरणसोशल-वायरलस्पेशल

चिड़ावा के वार्ड 40 में चोरी, 36 हजार नकद और सामान ले गए

REPORT TIMES
चिड़ावा के वार्ड 40 में चोरी, 36 हजार नकद और सामान ले गए
चिड़ावा। शहर की बाईपास रोड पर वार्ड 40 में भगेरिया फार्म हॉउस के पास बीती रात को घर के ताले तोड़कर 36 हजार रुपए नकद और घरेलू सामान चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है।
पीड़ित दुधवा हाल वार्ड 40 निवासी प्रमोद स्वामी ने बताया कि उन्होंने घर का एक हिस्सा किराए पर दे रखा है। बुधवार को किरायेदार केड निवासी राकेश कुमार अपने गांव चला गया। वह गुरूवार को वापस आया तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। कमरे में जाकर देखा तो दराज में रखे 36 हजार रुपए नकद और एक गैस सिलेंडर गायब मिला।
वहीं मकान मालिक प्रमोद का एक सिलेंडर व एक विसीडी व डिवीडी प्लेयर गायब मिले। जिसकी सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस घर मे 27 मार्च 2021 को भी चोरी की वारदात हो चुकी हैं । उस समय चोरों ने घर से ढाई लाख के गहने चुरा लिए थे।

Related posts

‘अशोक गहलोत के बिना CM को हटाने का षडयंत्र नहीं रच सकती BJP’, हनुमान बेनीवाल बोले- जरूर कोई बात हुई होगी

Report Times

राजस्थान में नीले ड्रम से मिला युवक का शव, पत्नी-बच्चे लापता; खौफनाक मुस्कान कांड की यादें हुईं ताजा

Report Times

हिमाचल: 7000 महिलाओं को CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का तोहफा, घर बनाने के लिए मिलेंगे डेढ़-डेढ़ लाख

Report Times

Leave a Comment