Report Times
latestOtherचिड़ावाजीवन शैलीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिवातावरणसोशल-वायरलस्पेशल

बेटी पढ़ाओ, बेटी बढाओ और महिला समस्या समाधान समिति की बैठक

REPORT TIMES
बेटी पढ़ाओ, बेटी बढाओ और महिला समस्या समाधान समिति की बैठक, एसडीएम ने दिए अधिकारियों  आवश्यक दिशा-निर्देश
चिड़ावा। पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को एसडीएम की अध्यक्षता में सूरजगढ़ उपखण्ड की पोषण अभिशरण, बेटी पढ़ाओ- बेटी बढाओ अभियान और महिला समस्या समाधान समिति की बैठक हुई। इस दौरान एसडीएम चौधरी ने कहा कि लड़कियों को समय – समय पर दवाईयों व अन्य सुविधाओं को देना सुनिश्चित करें। उन्होंने दोनों योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं की प्रॉपर मोनिटरिंग कर सही क्रियान्विति पर बल दिया।
इस दौरान आंगनबाड़ी, शिक्षा विभाग और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सूरजगढ़ बीडीओ मनोहरलाल, पिलानी बीडीओ सुशीला यादव, सीडीपीओ मगन कंवर शेखावत, डब्ल्यूई सुपरवाइजर सरिता, कासनी राउमावि प्रधानाचार्य सन्नी कौर, सुजडोला से सरोजबाला, एवीवीएनएल एईएन राकेश विजय, बीएसएसओ दिनेश कुमार, वीसीईईओ सुमन वर्मा, एलएस सीमा वर्मा, डॉ पवन कुमार, शीशराम, धनपत, एसीबीईओ विक्रम, एएसआई रोहिताश्व कुमार, डॉ. शैलेन्द्र आदि मौजूद रहे।

Related posts

सचिन पायलट ने करणपुर जीत पर कहा- ‘जनता जवान और किसान कांग्रेस के साथ’

Report Times

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल में भेदभाव का आरोप, जानें पूरा मामला

Report Times

मदरसों को लेकर क्या है योगी आदित्यनाथ सरकार की प्लानिंग।

Report Times

Leave a Comment