Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्म

परमहंस पीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव :  पं. प्रभुशरण तिवाड़ी ने गुरु की महिमा पर डाला प्रकाश

REPORT TIMES
परमहंस पीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव :  पं. प्रभुशरण तिवाड़ी ने गुरु की महिमा पर डाला प्रकाश
चिड़ावा। शहर की कॉलेज रोड के निकट सनातन आश्रम स्थित परमहंस पीठ में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पीठाधीश पं. प्रभुशरण तिवाड़ी ने इस दौरान गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस संसार रूपी भवसागर में सत्य, सनातन और सदाचार का मार्ग गुरु ही दिखाता है। एक गुरु सदैव अपने शिष्य की उन्नति की कामना करता है और जब शिष्य भी कुछ कामयाबी हासिल करता है तो सबसे अधिक प्रसन्नता गुरु को ही होती है।
इसलिए गुरु का सदैव सम्मान करना चाहिए और गुरु के बताए मार्ग पर अवश्य चलना चाहिए। इस मौके पर परमहंस पीठ में परमहंस पं. गणेशनारायण बावलिया बाबा की मूर्ति की विधिवत पूजा- अर्चना की गई। इसके बाद परमहंस बावलिया बाबा मंगलपाठ किया गया। आखिर में आरती की गई और प्रसाद का भोग लगाकर सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान शिवलाल सैनी, तेजप्रकाश सोनी, श्याम राणा, महेंद्र रणवा, कैप्टन शंकरलाल, सुरेश शेखावत, रामसिंह इंडाली वाले अन्य अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

छत्तीसगढ 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट और टाइम आज हो जाएगा कंफर्म, स्टूडेंट्स रोल नंबर रखें तैयार

Report Times

पंचतत्व में विलीन हुए सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, भारी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे

Report Times

तीन भाई स्‍कूल के ल‍िए न‍िकले, वापस नहीं लौटे; नोट म‍िला- 5 साल तक सर्च नहीं करें

Report Times

Leave a Comment