Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरें

कोटा कलेक्टर व एसपी ने किया बेटी वंशिका शर्मा का किया सम्मान

REPORT TIMES
कोटा कलेक्टर व एसपी ने किया बेटी वंशिका शर्मा का किया सम्मान
चिड़ावा। शहर की अरडावतिया कॉलोनी निवासी मनोज- वंदना शर्मा की बेटी 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक
वंशिका शर्मा का इम्तिहान कोटा कलेक्टर व एसपी ने लिया। वंशिका इस इम्तिहान में ना केवल पास हुई बल्कि दोनों अधिकारियों को आश्चर्यचकित कर दिया। दरअसल वंशिका को ओ एम जी वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक की ओर से ब्रांड एम्बेसडर बनाने पर उसका सर्टिफिकेट देकर कलेक्टर ओमप्रकाश बुनकर व एसपी केसर सिंह शेखावत ने वंशिका को सम्मानित किया।
इसी दौरान दोनों अधिकारियों ने कहा कि वे वंशिका का इम्तिहान लेना चाहेंगे। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने कठिन से कठिन सवाल वंशिका से पूछे। वंशिका ने कुछ सेकेंडो में सवालों नव सही जवाब दिया। इस पर दोनों अधिकारी भी वंशिका से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने वंशिका के माता- पिता से भी मुलाक़ात की और कहा कि क्या आपने इसके दिमाग में कोई चिप फिट की हुई है। इसके बाद उन्होंने बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके माता – पिता का भी अभिनंदन किया। इस दौरान एडीएम सिटी राजकुमार भी मौजूद रहे।

Related posts

धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनाए रखें राजनेता : मांठ

Report Times

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को राहत, रेलवे ने मंजूर किया इस्तीफा

Report Times

एसकेएम को मजबूत करने के लिए बठिंडा में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के गैर राजनीतिक संगठनों की बैठक हुई

Report Times

Leave a Comment