Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिविदेश

इंग्लैंड पर राज करने को तैयार एक भारतीय: ऋषि सुनक

REPORT TIMES

वक्त को बदलते वक्त नहीं लगता ये  कहावत एकदम सही साबित हो रही है , भारत पर राज करने वाले अंग्रेजो पर राज करने  व् प्रधानमन्त्री  की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं भारतवंशी ऋषि सुनक .. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में तीसरे राउंड के बाद मंगलवार को चार उम्मीदवार ही मैदान में रह गए हैं। इसमें भारतीय मूल के ऋषि सुनक सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, टॉम टुगेनडैट सबसे कम मत मिलने के बाद प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

सुनक को तीसरे दौर के मतदान में सर्वाधिक 115 मत प्राप्त हुए। व्यापार मंत्री पेनी मोरडॉन्ट को 82 मत, विदेश सचिव लिज ट्रस को 71 मत और केमी बडेनोच 58 मत हासिल हुए। अगले दौर के मतदान में दावेदारों की संख्या और कम होगी और गुरुवार तक केवल दो ही उम्मीदवार मैदान में बचे रहेंगे। पांच सितंबर तक विजयी उम्मीदवार तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की जगह नए पीएम के रूप में शपथ लेंगे।

Related posts

प्रधानमंत्री से स्टूडेंट्स पूछेंगे सवाल, ऑनलाइन क्विज में शामिल होने की लास्ट डेट 12 जनवरी; तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग

Report Times

अमित शाह की पहल से सुलझा अरुणाचल-असम सीमा विवाद, दोनों को मिली बराबर जमीन

Report Times

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की पार्टी विधायक को दो टूक, बोले- प्रायश्चित करें बालमुकुंद आचार्य

Report Times

Leave a Comment