REPORT TIMES
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संभाला कार्यभार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया। उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद हैं।भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ले ली है। मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने वाली पहली आदिवासी हैं। बतौर राष्ट्रपति उनकी सुरक्षा में राष्ट्रपति के अंगरक्षक तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजीमेंट है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के सेंट्रल हॉल में उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य गणमान्य लोगों को बधाई दी।

भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

CJI एनवी रमना ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई, वे भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं। वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

