Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थान

भड़के सीएम गहलोत, बोले-हिंदुओं का हित चाहते हैं तो आरएसएस-भाजपा वाले दलितों की थाली में खाना खाएं

REPORT TIMES

राजस्थान में दलित छात्र की मौत पर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हिंदूत्व की राजनीति करने वालों को नसीहत दी है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आरएसएस और भाजपा खुद अनुसूचित जाति के घरों में जाएं। दलितों के यहां जाकर उनके साथ बैठकर उनकी थाली में खाना खाएं। नाटक करना बंद करें।मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा और आरएसएस को घेरते हुए कहा कि ये लोग गौमाता, हिंदूओं के नाम पर नाटक करते हैं। लोगों को भड़काकर वोट लेते हैं और फिर चुनाव जीत जाते हैं। अगर वे ईमानदारी से देश की भलाई करना चाहते हैं। हिंदुओं की बात करना चाहते हैं तो वह पहले छुआछूत मिटाने का अभियान शुरू करें।


सीएम ने कहा कि भाजपा और आरएसएस छुआछूत मिटाएं। ओबीसी, एससी और एसटी भेदभाव खत्म करें। सब हिंदुओं को एक समान करें। तब मालूम पड़े कि इनकी नीयत हिंदुओं के लिए है वरना खाली गौमाता की बात कर लो, हिंदुओं की बात करके चुनाव जीत रहे हो। दुनिया का इतिहास गवाह है कि जहां-जहां धार्मिक रूप से राजनीति हुई, चुनाव जीते जाते हैं। उसके बाद में वहां पर हिटलरशाही होती है।

Related posts

अमेज़न पर बिक रहा था राधा-कृष्ण की आपत्तिजनक तस्वीर वाला फोटो फ्रेम,शिकायत पर मामला दर्ज

Report Times

हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का होगा अब नया नाम, DMRC ने लिया बड़ा फैसला

Report Times

चिड़ावा वार्ड नं 5 में नगरपालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने किया सीसी सड़क का शुभारंभ

Report Times

Leave a Comment