Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थान

तिरंगा यात्रा में गजेन्द्र सिंह शेखावत के सारथी बने सतीश पूनिया

REPORT TIMES

आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में देशभक्ति से ओत-प्रोत तस्वीरें खूब सामने आ रही है लेकिन जोधपुर में निकली तिरंगा यात्रा की एक तस्वीर खूब सूर्खियां बटोर रही है। दरअसल, भाजपा ने 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली थी। जिसमें केंद्रीय गजेंद्र सिंह शेखावत और सतीश पूनिया की बुलेट राइड चर्चा का विषय बन गई है।
राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया तिरंगा बुलेट चलाते नजर आए। पूनिया के पीछे बाइक पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हाथों में तिरंगा थामें नजर आए। इस तस्वीर के सामने आने के बाद कई तरह के कयास और चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

इनदोनों के साथ एक तस्वीर और वायरल हो रही है। जिसमें बाइक पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बाइक के पीछे बैठे हैं और सचिन पायलट बाइक चला रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से लोग पूछ रहे हैं कि इसमें पायलट कौन है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया रिटायरमेंट पर बयान देकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की भी चर्चा जोरों पर है। महाराष्ट्र, मुंबई के अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। इस पर राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की खबर भी जोर पकड़ी है। इस परिस्थिति में सतीश पूनिया का चिंतित होना स्वाभाविक भी है।

Related posts

KKR vs PBKS मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

Report Times

10 साल का छोटू खान जो तान छेड़कर लूट लेता है हर महफिल

Report Times

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महिला समाज का स्नेह मिलन का दीपावली स्नेह मिलन

Report Times

Leave a Comment