Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानशुभारंभ

शहीद रामकुमार की मूर्ति का अनावरण : सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन प्रेम सिंह बाजोर रहे मुख्य अतिथि

REPORT TIMES

चिड़ावा के निकट चौहानों की ढाणी में 1971 में शहीद हुए रामकुमार गहलावत की मूर्ति का अनावरण समारोह पूर्वक हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर थे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि शहीद समाज, गांव, राज्य और देश का गौरव होता है। शहीदों के प्रति प्रत्येक जन मानस के मन में सम्मान की भावना होनी चाहिए। देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीरों के परिजनों को जितना नमन किया जाए उतना कम है।

देश उनका हमेशा ऋणी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा ने की। विशिष्ट अतिथि केके जानू, विनोद झाझड़िया, पूर्व सरपंच शीशराम डांगी आदि ने भी शहीद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान अतिथियों ने शहीद वीरांगना और परिजनों का सम्मान किया। कार्यक्रम में लोक गायकों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भजनों व गीतों की प्रस्तुति दी। सेना की गार्ड टुकड़ी ने भी शहीद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related posts

सचिन पायलट के समर्थन में लिखी थी खून से चिट्ठी, नहीं मिला टिकट तो कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए

Report Times

चीन के डीपसीक ने मचाई टेक वर्ल्ड में खलबली, ताश के पत्तों की तरह ढह गए ये ‘बाहुबली’

Report Times

जयपुर में 500 रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

Report Times

Leave a Comment