Report Times
latestOtherउतराखंडटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमहादसा

उत्तराखंड में सीमा पर बादल फटा, पिथौरागढ़ और नेपाल में भारी तबाही; 50 से अधिक मकान हु्ए जलमग्न

REPORT TIMES

Advertisement

मानूसन अपने विदाई वेला में जोरदार बरस रहा है। पहाड़ों पर तेज बारिश हाे रही है। जिससे मुसीबतें खड़ी हो गई हैं। शुक्रवार की रात भी पहाड़ों पर हुई तेज बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया। इससे भारत-नेपाल सीमा पर तबाही मच गई है।

Advertisement
नेपाल के लास्कु के पास बादल फटा

शुक्रवार की रात्रि को भारत नेपाल सीमा पर आफत की बारिश हुई। रात्रि लगभग एक बजे के आसपास नेपाल के लास्कु के पास बादल फटने से लास्कु नाले ने विकराल रूप ले लिया। नाले के साथ आए मलबे से काली नदी का प्रवाह प्रभावित हो गया।

Advertisement
काली नदी में लगभग दो किमी लंबी झील

खोतिला व्यासनगर के पास काली नदी में लगभग दो किमी लंबी झील बनने से खोतिला के नदी किनारे स्थित व्यासनगर के 50 से अधिक मकान जलमग्न हो गए। मौसम को देखते ग्रामीण सजग थे व्यासनगर के ग्रामीणों में मल्ला खोतिला की तरफ दौड़ लगा दी। एक महिला जान बचाने को मकान की छत पर चली गई, जिसे लापता माना जा रहा था।

Advertisement

Advertisement
एसडीआरएफ, पुलिस राहत कार्य मे जुटे

काली नदी किनारे धारचूला नगर पालिका की गौशाला ध्वस्त हो पांच गायें बह गईं। तटबन्ध बह गए। खोतिला में पुल बह गया। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन, राजस्व दल, एसडीआरएफ, पुलिस राहत कार्य मे जुटे है। हैलीकॉप्टर से राहत सामग्री खोतिला पहुचाई जा रही है। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया जा रहा है।

Advertisement

उधर नेपाल में भारी तबाही हुई है। एक दर्जन से अधिक मकान बह गए है। कुछ लोगो के लापता होने की सूचना है। आठ से दस वाहन मलबे के साथ बह गए है।

Advertisement
चंपावत में वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त

चम्पावत जिले के मैदानी इलाकों में भी शुक्रवार की रात जोरदार वर्षा हुई है। वर्षा का यह सिलसिला शनिवार की सुबह तक जारी रहा। बनबसा में वर्षा के चलते शारदा एवं हुड्डी नदी का जल स्तर बढ़ गया है। बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह जल भराव हुआ है। टनकपुर में भी आज सुबह पांच बजे से वर्षा कुछ देर क लिए झमाझम वर्षा हुई। पर्वतीय इलाकों में भी आज सुबह कहीं कहीं गरज चमक के साथ आंशिक बूंदाबांदी हुई। अभी आसमान में बादल छाए हैं और हल्की धूप भी निकल रही है। आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग आवागमन के लि के लिए सुचारू बना हुआ है। ग्रामीण सड़कों पर भी वाहन चल रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मौसम अपडेट: धूप में तेजी से अधिकतम 43.8 और न्यूनतम 27.2 डिग्री पहुंचा

Report Times

सरकारी कॉलेज में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया जारी 9 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Report Times

राजस्थान से अयोध्या के लिए यात्री नहीं मिले तो रोडवेज कर्मचारियों को ही बसों से अयोध्या भेज दिया

Report Times

Leave a Comment