Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्म

हेल्पिंग फ्रेंड्स सोसाइटी की ओर से हुआ गणेश उत्सव के तहत रंगा-रंग कार्यक्रम 

REPORT TIMES 

 चिड़ावा। बागर की हैल्पिंग फ्रेंड्स सोसाइटी की ओर से सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल परिसर में पांच और छह साल के नन्हें बच्चों  के लिए गणेश उत्सव के तहत रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी के सचिव अनिल गुप्ता थे। बच्चों ने “और रंग दे” “छोटी- छोटी गैया” “सुनो गौर से दुनियां वालों” “सारे जहां से अच्छा” “सबसे प्यारा कौन है” “फिर भी दिल है  हिंदुस्तानी” “ओ माई फ़्रेंड गणेशा” “देवा श्री गणेशा” “मैया यशोदा” “ऐसा देश है मेरा” “जल जमुना रो पानी” गानों पर मन – मोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में अनेक प्रकार की छटाएं बिखेरकर बच्चों ने राधा कृष्ण की भक्ति,देशभक्ति एवं गणेशजी की महत्ता को दर्शा कर सराहनीय प्रस्तुतियां देते हुए दिलकश समां बांधा।कार्यक्रम का संयोजन अनिता सैनी, अंतिम कुमावत व सुमिता पचरंगिया ने किया। संचालन नेहा भारतीय ने किया। इस अवसर पर संगीता स्वामी, मंजू, सुनीता कुमावत, स्वाति मिश्रा, पूनम, सरोज शर्मा, सोनम, कावेरी शर्मा, कुलदीप, महेन्द्र आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल हैड लता गुप्ता ने की।

Related posts

गर्मी और बढ़ा सकती है हिटवेव , बन रही लगातार 2 बार लू आने की वजह- नई स्टडी में दावा

Report Times

पेटीएम वॉलेट में रखते हैं पैसा तो हो जाएं सावधान, 29 फरवरी के बाद नहीं कर पाएंगे ये सारे काम

Report Times

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, अंबाला कोर्ट में सरेंडर की थी तैयारी

Report Times

Leave a Comment