Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानशुभारंभ

पालिकाध्यक्ष सैनी ने की इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत

REPORT TIMES
चिड़ावा। राज्य के शहरी क्षेत्रों में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत आज की गई। शहर के परमहंस पं. गणेश नारायण समाधि स्थल के पास पार्क में शुभारम्भ कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी थी। अध्यक्षता ई ओ जुबेर खान ने की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र कटेवा, पार्षद निखिल चौधरी, सत्यपाल जांगिड़, निरंजनलाल शर्मा, रणधीर, देवेंद्र सैनी, पार्षद प्रतिनिधि रामजीलाल सांखला, मुकेश पूनिया, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश हिम्मतरामका, अमीलाल ठेकेदार आदि थे। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दूरदर्शी सोच ने इस नई योजना का सूत्रपात किया
और ये योजना पूरे देश के लिए मिसाल बनेगी। उन्होंने सभी को इस योजना का फायदा उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर महिलाओं को जॉब कार्ड सौंपे गए। कार्यक्रम में नगरपालिका जेईएन नवीन सैनी, आर आई कुलदीप राव, लेखाधिकारी राजेंद्र राठी, नरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे।

Related posts

IPL 2024: पंत की आएगी आंधी या बुमराह मचाएंगे तूफान? DC vs MI मैच में चरम पर होगा रोमांच

Report Times

गायत्री शक्ति पीठ में पंच कुण्डीय यज्ञ सम्पन्न

Report Times

श्रीनाथजी के दर्शन करने अचानक पहुंचीं हेमा मालिनी, मंदिर में उमड़ी भीड़

Report Times

Leave a Comment