Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़तमिलनाडुताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

पीएम मोदी के जन्मदिन पर पैदा हुए बच्चों को मिलेगी मुफ्त सोने की अंगूठी

REPORT TIMES

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई 17 सितंबर को अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी देगी।
छोटे बच्चों को दी जाने वाली एक अंगूठी करीब 2 ग्राम की होगी। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की है।  केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और सूचना प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने कहा कि बीजेपी की तमिलनाडु इकाई नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी देगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 720 किलो मछली वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि बीजेपी ने इस कार्यक्रम के लिए चेन्नई के आरएसआरएम अस्पताल को चुना है. जहां 17 सितंबर को जन्म लेने वाले सभी बच्चों को 2 ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी, वहीं इस अंगूठी की कीमत करीब 5 हजार रुपये है।
इस पर आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान ने कहा कि मुफ्त पानी और बिजली उनके लिए बहुत भारी है। मुकुल रोहतगी सुप्रीम कोर्ट में क्या कहेंगे? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या ये फ्री राइड नहीं हैं।

Related posts

राजस्थान : नए साल की शुरुआत कड़ाके की सर्दी के साथ, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Report Times

वफादार अशोक गहलोत भी होंगे बागी गुट में शामिल, जी-23 ने साधा संपर्क! अध्यक्ष चुनाव में टक्कर की तैयारी

Report Times

इन राज्यों के स्कूलों में बढ़ सकती हैं सर्दी की छुट्टियां, जानें कब तक बंद रहेंगे

Report Times

Leave a Comment