Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्वागत

श्री विवेकानंद मित्र परिषद ने किया वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख प्रमोद वेडकर का अभिनंदन

REPORT TIMES
चिड़ावा। वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख प्रमोद वेडकर चिड़ावा आए। उन्होंने झुंझुनूं में रानीसती मंदिर में दर्शन करने के बाद रात्रि विश्राम चिड़ावा में किया। वे सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की केशव शाखा में भी गए और स्वयंसेवकों से मुलाकात कर उन्हें जनजातीय क्षेत्रों में आने और वनवासी जीवन दर्शन कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि अतिथि सम्मान वनवासियों से बेहतर कोई नहीं सीखा सकता। इसलिए एक बार जरूर सभी को वहां जाकर उनके जीवन का सूक्ष्म अध्ययन जरूर करना चाहिए। उनका श्री विवेकानंद मित्र परिषद ने अभिनंदन भी किया।
परिषद की ओर से कथा व्यास वाणिभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी, परिषद संरक्षक रोहिताश्व महला, संजय दाधीच, रवि भारतीय, अंजनी तिवाड़ी आदि ने दुपट्टा ओढ़ाकर और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान संघ के जिला प्रचारक अक्षय कुमार, नगर संघ चालक संदीप शर्मा, नगर विस्तार यश कुमार, आशीष शर्मा, संत कुमार, रोबिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान के खिलाड़ी इस मामले में दोषी करार, संजू सैमसन को मिली बड़ी सजा

Report Times

RR की हार के दोषी संजू सैमसन:बैटिंग ऑर्डर में छेड़छाड़ के कारण टीम ने बनाए कम रन, खुद फिनिशर के रोल में फ्लॉप हुए

Report Times

8500 करोड़ के प्रोजेक्ट में उठी धुंध, रविंद्र भाटी का शिकायती पत्र CM तक, जाने क्या है मामला!

Report Times

Leave a Comment