Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशस्पेशल

महिला और पुरुष क्रिकेटरों को मिलेगी बराबर मैच फीस, BCCI सचिव जय शाह ने किया बड़ा ऐलान

REPORT TIMES

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने लैंगिक समानता की ओर एक कदम बढ़ाते हुए महिला एवं पुरुष क्रिकेटरों को समान मैच फीस देने का फैसला किया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा, “मुझे भेदभाव से निपटने की दिशा में बीसीसीआई के पहले कदम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

हम अनुबंधित महिला क्रिकेटरों के लिए समान वेतन नीति लागू कर रहे हैं। क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नये युग में प्रवेश करते हुए पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए मैच फीस समान होगी।” शाह ने आगे कहा, “बीसीसीआई महिला क्रिकेटरों को उनके पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा।”

उन्होंने बताया कि बीसीसीआई अनुबंधित खिलाड़ियों को टेस्ट मैचों के लिये 15 लाख रुपये, वनडे मैचों के लिए छह लाख रुपये और टी20 मैचों के लिए तीन लाख रुपये देगा। शाह ने कहा, “वेतन समानता हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए मेरी प्रतिबद्धता थी और मैं एपेक्स काउंसिल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

Related posts

RBI का बड़ा तोहफा, रेपो रेट 0.50 प्रतिशत घटाया, जल्द सस्ती होगी आपके लोन की EMI

Report Times

कल हो जाएगा सीएम पद का फैसला, नई सरकार के गठन पर बोले शिंदे

Report Times

Leave a Comment