Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशलहादसा

छठ पूजा के दिन ही बुझ गया घर का चिराग, घाट पर दीया जलाने गया किशोर तालाब में डूबा

REPORT TIMES

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सोमवार को छठ पूजा के दौरान सुबह एक तालाब में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। युवक छठ घाट पर दीपक जाले के लिए गया था। इस घटना से गांव में मातम पसर गया।

ये मामला सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव का हैं। सोमवार को नन्हें सिंह का 17 साल का बेटा मान सिंह परिजनों के साथ छठ घाट पर दीया जलाने गया था। इस दौरान नहाने के लिए तालाब में उतारा और गहरे पानी में समा गया। कुछ देर बाद  मानसिंह का पता न लगने पर ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब के पास जाने पर मान सिंह का शव पानी में उतराया था।

आनन-फानन में उसे तालाब से बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। मान सिंह सिंगरामभ इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। युवक की मौत के बाद गांव में मातम फैल गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मान सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।

Related posts

CBI का छापा रिटायर्ड पोस्ट मास्टर की कोठी में क्या छिपा था?

Report Times

‘बच्चे स्कूल में क्या पढ़ें, तय करना सरकार का काम’, शिक्षा से जुड़ी याचिका पर CJI की टिप्पणी

Report Times

क्या कर्ज तले दबा है राजस्थान? जानें सरकारी खजाने को खाली करने के आरोपों का सच

Report Times

Leave a Comment