Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमचिड़ावाजयपुरझुंझुनूंराजस्थानस्पेशल

एसीबी की कार्रवाई : एएसपी दिव्या मित्तल के घर पर सर्च

REPORT TIMES 
चिड़ावा। एसओजी में एएसपी दिव्या मित्तल पर अजमेर में कार्रवाई के बाद एसीबी की एक टीम उनके चिड़ावा निवास पर भी टीम पहुंची। झुंझुनूं से आई टीम फिलहाल पिलानी रोड पर स्थित उनके पैतृक घर पर सर्च अभियान चला रही है। मकान के अंदर किसी को नहीं जाने दिया जा रहा। मीडिया से भी टीम किसी तरह की बात नहीं कर रही।
दिव्या मित्तल के परिजनों से भी पूछताछ हो रही है। झुंझुनूं एएसपी इस्माइल खान परिजनों से पूछताछ कर रही है। दिव्या मित्तल के पिता विनोद गुप्ता से घर और संपत्ति की जानकारी ले रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार टीम ने अडूका में स्थित फार्म हाउस के बारे में भी जानकारी ली है। ये फार्म हाउस पहले दिव्या मित्तल के नाम से बताया जा रहा है और अब इसे दिव्या ने कुछ समय पूर्व ही अपने भाई विशाल मित्तल के नाम  करवाया। सभी तथ्यों की बारीकी से जांच हो रही है।

Related posts

हिंदू नववर्ष:चिड़ावा में हिन्दू जागरण मंच की ओर से गई भगवा रैली, कस्बे में पुष्प वर्षा से किया स्वागत

Report Times

खबर अच्छी! दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश के आवेदन प्रक्रिया शुरू

Report Times

बिहार में NDA के बीच सीट बंटवारे का ऐलान, BJP और JDU 101-101… RLM और HAM को 6-6 सीटें

Report Times

Leave a Comment