Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंनागौरराजनीतिराजस्थानस्पेशल

‘युवाओं को मौका दें नहीं तो ये धक्का मारकर कब्जा कर लेंगे’, पायलट की सभा में बोले गहलोत के मंत्री

REPORT TIMES 

राजस्थान में लंबे सियासी सीजफायर के बाद अशोक गहलोत और सचिन पायलट  खेमे के बीच फिर जुबानी तलवारें निकल चुकी हैं. बीते सोमवार को नागौर के परबतसर में हुए किसान सम्मेलन में पायलट और उनके समर्थक मंत्रियों-विधायकों ने इशारों-इशारों में सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा. इस दौरान वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने लंबे समय से पार्टी और सरकार में पदों पर काबिज रहने वाले नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सीनियर नेताओं को युवाओं के लिए जगह खाली करनी चाहिए. हेमाराम ने कहा हम लोग 1980 से सत्ता में, संगठन में पदों पर बैठे हुए हैं और अब हमें युवाओं को मौका देने पर सोचना चाहिए. बता दें कि जब मंत्री यह बात बोल रहे थे तब जयपुर में गहलोत सरकार का मंत्रियों के साथ चिंतन शिविर चल रहा था और हेमाराम वहां गैरमौजूद रहे जिस पर गहलोत ने नाराजगी भी जाहिर की. वहीं हेमाराम ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अब विचार करना होगा नहीं युवा ताकत धक्के मारकर कब्जा कर लेगी उसमें हमारी इज्जत रह जाएगी. मंत्री ने कहा कि हमारी शान इसमें ही है कि अब हम युवाओं को मौका दें.

बिजली किल्लत पर सरकार को घेरा

मंत्री ने आगे कहा कि मैं 1973 से राजनीति में हूं और 1980 में पहला ​चुनाव लड़ा था जिसके बाद मुझे 50 साल राजनीति में हो गए और अब मैं 75 साल की उम्र में किसी और के लिए जगह खाली नहीं करूं तो यह कहां तक ठीक है. वहीं बिजली कटौती को लेकर भी मंत्री ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बिजली की क्या हालत है, बिजली की हालत खराब है लेकिन हम सत्ता में हैं इसलिए ज्यादा नहीं कह सकते हैं. वहीं संगठन को लेकर हेमाराम ने कहा कि हमें कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करना चाहिए और किसी को अपनी मजबूती के लिए नहीं सोचना चाहिए.

मैंने देखा है पायलट का संघर्ष : हेमाराम

इसके अलावा हेमाराम चौधरी ने एक बार फिर पायलट की सीएम के लिए पैरवी करते हुए कहा कि पांच साल तक सचिन पायलट ने संघर्ष किया और सब लोगों ने उनका साथ दिया. मंत्री ने बताया कि 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद जो हालात बने हैं वह आपके सामने हैं और आज सचिन पायलट केवल विधायक हैं. मंत्री ने कहा कि पिछले 2 साल से पायलट के पास संगठन और सत्ता में कोई पद नहीं है. बता दें कि पायलट की जनसभाओं से एक बार फिर राजस्थान में पारा गरमा सकता है क्योंकि पहली सभा में पायलट समर्थकों ने अपनी सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

Related posts

झुंझुनूं को मिली आयुर्वेद की अनमोल सौगात, 150 बेड का आधुनिक अस्पताल शुरू

Report Times

NIA का ताबड़तोड़ एक्शन! 65 ISIS, 114 जिहादी सहित साल भर में 625 अरेस्ट

Report Times

MP-राजस्थान समेत पांच राज्यों में कब होंगे विधानसभा चुनाव? थोड़ी देर में तारीखों का ऐलान

Report Times

Leave a Comment