Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में जागृति कार्यक्रमों का शुभारंभ 09 मार्च से, चिड़ावा में आयोजित होगा उदघाटन कार्यक्रम

REPORT TIMES
चिड़ावा। झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति द्वारा विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले उपभोक्ता चेतना सप्ताह कार्यक्रमों का शुभारंभ 9 मार्च को चिड़ावा में आयोजित होने वाले उपभोक्ता जागृति कार्यक्रम के साथ होगा। समिति के जिलाध्यक्ष प्रभुशरण तिवाड़ी ने बताया कि सात दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में पहला कार्यक्रम एवम उदघाटन समारोह शहर के सनातन आश्रम पोद्दार पार्क में आयोजित किया जायेगा।
इसके पश्चात जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम का संयोजक समिति के पंचायत समिति अध्यक्ष राधेश्याम सुखाड़िया, नगर अध्यक्ष रजनीकांत मिश्र व जिला मंत्री तेजप्रकाश सोनी को बनाया गया हैं । कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, वरिष्ठ उपभोक्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी हिस्सा  लेंगे। कार्यक्रम में समिति के द्वारा जल संरक्षण के लिए चलाये जाने वाले जल जागरूकता कार्यक्रम की रूपरेखा भी बनाई जाएगी।

Related posts

शाहरुख-आमिर ने लगाया एड़ी चोटी का जोर, सैफ अली खान ने दूसरे के हाथों में सौंपी बेटे की बागडोर

Report Times

‘गहलोत से बड़ा कोई निकम्मा नहीं, ये नरभक्षी कई नेताओं को खा गया’, राजेंद्र गुढ़ा के बिगड़े बोल

Report Times

भारत को रूस नहीं देता है सस्ता तेल बोले जयशंकर

Report Times

Leave a Comment