Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

हजरत सैय्यद जमालुद्दीन कमालुद्दीन दरगाह में सालाना उर्स की शुरुआत

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की पुरानी बस्ती स्थित हजरत सैय्यद जमालुद्दीन कमालुद्दीन दरगाह में सालाना उर्स की शुरुआत उल्लास के साथ हुई। आज झंडे की रश्म और गुस्ल अदायगी के साथ दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ हुआ। उर्स के मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पहुंचे और दरगाह में मत्था टेक कर क्षेत्र में अमन चैन और खुशहाली की कामना की। काफी जायरीनों ने चादर भी पेश की। इस मौके पर गद्दीनाशीन खादीम पीर इस्माइल मोहम्मद खान,  जॉनी मणियार, सीता बाई, वजीर भाई, लियाकत, अल्ताफ, मोलाना कमर, रज्जाक भाई, इमरान ख़ान, साजिद मणियार, विक्की, शहजाद भाई, सोकिन खान, फरीद खान, रोहित, अरशद, इब्राहिम, बिलाल आदि मौजूद रहे।
कल होगी कव्वाली और लंगर-
दरगाह से जुड़े जहांगीर मोहम्मद खान ने बताया कि  15 और शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक दावत ए आम होगी।  जायरीन कल भी दरगाह पर चादर व फूल पेश कर ज़ियारत करेंगे। वहीं रात 10 बजे से महफिल ए कव्वाली की शुरुआत होगी। जिसमें राणा परिवार सहित अन्य गायक अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से पीर को रिझाएंगे।

Related posts

जयपुर : विधायक चंदेलिया का पिलानी की जनता को सन्देश, अब स्वस्थ हैं, जल्द आएंगे क्षेत्र में

Report Times

बारिश के बाद जिला कलेक्टर ने शहर और आसपास के गांव-कस्बों में जलभराव क्षेत्रों का किया दौरा, स्थायी समाधान के निर्देश दिए

Report Times

सुधर रहे हालात, अब तक 54 की मौत, चप्पे-चप्पे पर तैनात 10 हजार जवान

Report Times

Leave a Comment