Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिस्पेशल

प्रमुख विषयों को लेकर हुई भाजपा विधानसभा क्षेत्र पिलानी की विशेष बैठक

REPORT TIMES 
 चिड़ावा। पिलानी विधानसभा भाजपा के सभी 6 मंडलों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की  बैठक शेखावटी डिफेंस एकेडमी पर नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा की अध्यक्षता और जिला महामंत्री राजेश दहिया  के मुख्य आतिथ्य में हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सरल ऐप डाउनलोड कराया गया और ऐप को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। सभी 28 शक्ति केंद्रों के नव निर्मित बूथों की मैपिंग की गई।  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संयोजक , सह संयोजको की नियुक्ति भी की गई।  जिसमें चिड़ावा शहर मंडल के संयोजक उमा शर्मा, सह संयोजक कुलदीप कटारिया, चिड़ावा ग्रामीण से संयोजक अनीता शर्मा व सह संयोजक आयुष जांगिड़, पिलानी शहर से संयोजक मैना सैनी व सह संयोजक ओमप्रकाश सैनी, मंड्रेला ग्रामीण से संयोजक संतोष कंवर व सह संयोजक सुभाष जोशी, देव रोड ग्रामीण से नीलम व सह संयोजक श्रवण भालौठिया, डूलानिया ग्रामीण से संयोजक मान बाई व सह संयोजक संदीप पारीक को बनाया गया।
आगामी 14 मई को प्रस्तावित जनचेतना संदेश समारोह जो कि बंधे के बालाजी झुंझुनू में होने जा रहा है उसकी तैयारियां एवं बड़ी तादाद में झुंझुनू पहुंचने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया। इस बैठक में देवरोड मंडल अध्यक्ष सज्जन कोठारी, डूलानिया मंडल अध्यक्ष होशियार शर्मा, चिड़ावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ बीएल वर्मा, सरपंच दलीप स्वामी, महामंत्री मदन डारा, सुभाष शर्मा ओजटू, नंदलाल शर्मा, रंजीत कटेवा, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक महरानिया, अभिषेक झाझडिया, प्यारेलाल थाकन, प्रताप सिंह अडूका, मंदरूप लामोरिया, अजय थाकन,अरुण दहिया, मानसिंह लामोरिया, मान सिंह गुरावा, रमेश  शर्मा काजड़ा,सुनील भडिया उपस्थित रहे। बैठक के अंत में नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा के बड़े भाई रोहिताश्व शर्मा के आकस्मिक निधन होने पर कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करके शोक प्रकट किया।

Related posts

झारखंड की रैली में आखिर ऐसे क्यों बोले अमित शाह

Report Times

बुर्के में नो एंट्री…जयपुर में महिला को बैंक में जाने से गार्ड ने रोका, जमकर हुआ हंगामा-Video

Report Times

SI भर्ती रद्द करने पर टंकी पर चढ़े 2युवा

Report Times

Leave a Comment