Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

मदर्स–डे पर काव्य पाठ व भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

REPORT TIMES
चिड़ावा। बागर में स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में मदर्स –डे पर काव्य पाठ व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपनी माताओं को देने के लिए विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक कार्ड भी बनाए गए । भाषण प्रतियोगिता में  लतिका लाठ ने प्रथम  जया जांगिड़ ने द्वितीय व  तन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं काव्य पाठ प्रतियोगिता में रिया सैनी  ने प्रथम अक्षिता ने द्वितीय व मुस्कान शर्मा व अग्रिमा जसरपुरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता संयोजक प्रणय गुप्ता व स्वाति गुप्ता ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में कुल 25 बच्चों ने व काव्य पाठ प्रतियोगिता में कुल 109 बच्चो ने भाग लिया । विद्यालय प्रधानाध्यापिका लता गुप्ता ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों के चरित्र निर्माण में माताओं के योगदान पर भी प्रकाश डाला। संस्था निदेशक अनिल गुप्ता ने विजयी प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर शालिनी गुप्ता, अनिता लाठ, मीनाक्षी जांगिड़, किरण गुप्ता, सुनीता सर्राफ, नैनिका, अंतिमा, रक्षिता शर्मा, मोनू मोदी, पूनम यादव, पूनम सैनी, निशा शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

Report Times

सीधे 1100 रुपये बढ़ा सोने का दाम! 94000 पार कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंची 10 ग्राम की कीमत

Report Times

अप्रैल में 6000 रुपए महंगा हुआ गोल्ड, क्या बनेगा एक लाख का रिकॉर्ड

Report Times

Leave a Comment