Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंनिष्पक्ष जांचराजनीतिस्पेशल

मारपीट और नाबालिग के अपहरण का मामला : अब महिलाएं भी विरोध में उतरी

REPORT TIMES 
चिड़ावा। चिड़ावा शहर के निकट श्योपुरा में मारपीट और नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस लगातार बदमाशों का पीछा कर रही है। हरियाणा, दिल्ली, यूपी में बदमाशों की लोकेशन पर पुलिस रेड मार रही है। संबंधित सभी राज्यों की पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। इधर मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को काफी महिलाएं भी थाने के सामने धरना स्थल पर पहुंची और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि जब घर में ही सुरक्षित नहीं है तो इस स्थिति में बच्चियों को स्कूल में भी सुरक्षा कैसे मिलेगी। पूरे गांव में दहशत है।
महिलाओं ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर नाबालिग को दस्तयाब करने की मांग पुलिस से की है। ग्रामीणों ने पुलिस को रविवार तक का समय दिया है। इसके बाद ग्रामीण अगली रणनीति तय करेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने भी फोन पर पीड़ित और ग्रामीणों से बात की और आश्वासन दिया कि भाजपा इस मामले को प्रदेश स्तर पर उठाएगी और पुलिस पर दबाव बनाएगी। उन्होंने मामले को लेकर डीजी से बात करने का भी आश्वासन दिया। पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने राठौड़ से बात करवाने के बाद सीआई रणजीत सेवदा से मुलाकात की और बताया कि पुलिस अपने स्तर पर पूरे प्रयास कर रही है और आरोपियों ने नजदीक है जल्द ही आरोपी पकड़ में होंगे।

Related posts

रविवार के दिन वृष, कन्या सहित इन 5 राशि वालों के करियर में आएगा उछाल, मिलेगी मनचाही तरक्की

Report Times

डॉ. जितेंद्र ने अरड़ावता में किया किया जॉइन

Report Times

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बूथ अध्यक्षों की बैठक और भाजपा जिला महामंत्री दहिया की ओर से तिरंगा वितरण

Report Times

Leave a Comment