Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बूथ अध्यक्षों की बैठक और भाजपा जिला महामंत्री दहिया की ओर से तिरंगा वितरण

REPORT TIMES
चिड़ावा। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे हैं अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर मंडल चिड़ावा की सभी 24 बूथ अध्यक्षों  की एक बैठक शेखावाटी डिफेंस एकेडमी में भाजपा जिला महामंत्री एवं अभियान के मंडल प्रभारी राजेश दहिया ने मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा की अध्यक्षता में ली। जिसमें दहिया ने सभी अध्यक्षों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने बूथों पर तिरंगा  लगाने के लिए और जनजागृति प्रभात फेरी का आयोजन भी बूथ  स्तर पर करने के निर्देश दिए। सभी बूथ अध्यक्षों को 50-50 तिरंगे बूथों पर लगाने के लिए वितरण किए।
 इसके बाद  ग्रामीण मंडल चिड़ावा पर भी तिरंगे वितरण का कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष संदीप कुमावत व मंडल संयोजक जय सिंह नुनिया की अध्यक्षता में संजय शिक्षा समिति नूनिया गोठड़ा  में करके कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को  तिरंगे वितरित करके लगाने की जिम्मेवारी सौंपी। इसी क्रम में शहर में नया बस स्टैंड, कबूतर खाना, विवेकानंद चौक, मेन मार्केट कल्याण प्रभु के मंदिर के पास एवं रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ता व आमजन को तिरंगे वितरित किए गए।
सभी जगह पर काफी संख्या में कार्यकर्ता, एवं आमजन  ने उत्सुकता एवं जोश से तिरंगे लिए वह लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने कल  12 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से  विवेकानंद चौक से शहीद स्मारक देव रोड तक निकलने वाली  बाइक रैली में भी पहुंचने का लोगों को न्योता व आग्रह किया। इन कार्यक्रमों  मैं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. बीएल वर्मा, नगर महामंत्री मदन डारा, उपाध्यक्ष गंगाधर सैनी, नरेंद्र गिरधर, अजीत मुरादपुरिया, अमर सिंह कोकचा, सुभाष पवार, आशु स्वामी, सुभाष खंडेलिया, अनुज भगेरिया, सत्यनारायण मोदी, श्यामसुख शर्मा, व्यापार मंडल महामंत्री पुरुषोत्तम भुकानिया, प्रकाश सुलतानिया, मनोज  वेद, राजू हलवाई, यशपाल नोनिया, प्रवीण, अनिल, विजेंद्र धनकड़, सुनील कुमावत, संदीप नारी, निर्मल नुनिया संदीप शर्मा, सुनील, मिंटू लाम्बा, बंटी महमिया, शिव भगवान लाबीवाला, महेश वर्मा, मुकेश डारा, राजवीर धायल, पवन शर्मा, दीपक स्वामी, विनोद चौधरी, रवि शंकर जांगिड़, प्रवीण योगी, गगन निर्मल, सोनू शर्मा, गोकुल धनकड़, ओमप्रकाश धनखड़, इंद्र सूरजगढ़िया, कुलदीप ढाका, मोतीलाल सैनी, नंदलाल शर्मा,  सुंदर शर्मा, मनीष योगी, गोपी राम वर्मा, पित्त राम गोयल, मनोज अग्रवाल, अनिल गोयल, राकेश जांगिड़, जयप्रकाश जांगिड़, देवेंद्र वर्मा, अमित शर्मा, विनोद मीणा, बाबूलाल सैनी, मुकेश सैनी, सीताराम वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

Related posts

NCRB के डेटा के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 2021 में एक ही दंगा हुआ योगी का दावा सही, झारखंड में 100 बार हिंसा

Report Times

बंदरों का आतंक : चनाना में 35 लोगों को किया घायल, घर उठा ले जाते हैं समान

Report Times

NITI आयोग की बैठक आज, कृषि-शिक्षा समेत कई मुद्दों पर PM मोदी करेंगे “मंथन” ; 10 बातें

Report Times

Leave a Comment