Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

लोहिया स्कूल में हुए कई कार्यक्रम

REPORT TIMES 
चिड़ावा। लोहिया स्कूल  मे  महारचनाकार वेद व्यास के जन्मदिवस  के अवसर  पर आज कई  कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, जिसमें झाकियों का प्रदर्शन महत्वपूर्ण था, प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे के सानिध्य मे महाभारत के रचियता  वेदव्यास की झांकी, गुरु द्रोणाचार्य और उनके शिष्य की एकलव्य के साथ  झांकी, गुरु वशिष्ठ और उनके शिष्य की झांकी, चाणक्य और उनके शिष्य की झांकी ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया, इस अवसर  पर संस्था चेयरमैन रामसिंह नेहरा ने बदलते  परिवेश मे संस्कार वान होना जरुरी  है, जो भारतीय पुरातन संस्कृति से ही संभव  है, संस्था निदेशक जगपाल सिंह यादव ने छात्रों को मोबाइल से दूर रहकर बड़ो  का सम्मान करने का संकल्प दिलवाया,इस अवसर पर जून माह मे हुई टर्म एग्जाम मे अपनी कक्षा  मे प्रथम  रहे
विधार्थियो का सम्मान भी किया गया, जिसमें चेतना पुत्री राकेश  बसेरा, अंशु पुत्री नरेश, अजवीना पुत्री सकिल, हेमलता शर्मा पुत्री प्रमोद शर्मा, कुमकुम अग्रवाल पुत्री ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रियांशी कुलहरी पुत्री नरेंद्र कुलहरी, अक्षरा शर्मा पुत्री रवि संकर, इशू पुत्री राजकुमार, आकांशा पुत्री मनोज कुमार, मोनिका नेहरा पुत्री विजेंद्र सिँह, तानिया पुत्री अल्लादीन खान सहित 64 प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया, साथ  ही अलग अलग भूमिका मे आये  छात्रों का भी सम्मान किया गया, इस अवसर पर संस्था साहसचिव अभय सिँह बडेसरा, सचिव प्रदीप नेहरा,प्रधानाचार्या प्रमिला झाझाड़िया,समन्वयक  पूर्णमल गजराज, ममता नेहरा, गुलजार खान, विशाल शर्मा, सीमा शर्मा, काजल शर्मा, कविता सोनी सहित समस्त स्टॉफ और विधार्थी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन कॉमर्स हेड के एल लाठ  ने किया।

Related posts

चिड़ावा अस्पताल प्रभारी डॉ.कटेवा राज्यस्तर पर सम्मानित: संस्थागत प्रसव में बढ़ोत्तरी, एनसीडी व चिरंजीवी योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

Report Times

दिल्ली को लेकर आज गृह मंत्रालय में बड़ी बैठक

Report Times

राजस्थान में 16 RAS अधिकारियों के तबादले, कांग्रेस नेता डोटासरा की बहू को चूरू भेजा, देखें पूरी लिस्ट

Report Times

Leave a Comment