Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

पुलिस के सामने मंत्री के भतीजे की दबंगई, होटल में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों पर बरसाए लात-घूंसे; नहीं दर्ज हो रही FIR

REPORT TIMES 

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भतीजे हर्षदीप की दबंगई का मामला सामने आया है. दबंगई की घटना जयपुर के होटल काउंटी की है. यह होटल वैशाली नगर थाना इलाके में स्थित है. होटल में देर रात हर्षदीप खाचरियावास अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा था. किसी बात को लेकर होटल के गेस्ट से झगड़ा करने लगा. जब मामला ज्यादा बढ़ा तो होटल के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कराया. इसके बावजूद भी मंत्री का भतीजा हर्षदीप खाचरियावास होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट की. साथ ही होटल में जमकर तोड़फोड़ भी की. यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. होटल प्रशासन की सूचना के बाद वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस के आने के बाद भी मंत्री के भतीजे की दबंगई नहीं रुकी. हर्षदीप ने होटल कर्मचारियों को धमकाते हुए पुलिसकर्मियों के सामने ही तोड़फोड़ की. होटल कर्मचारियों की पिटाई भी की. यह सब वैशाली नगर थाना पुलिस के जवान पूरी घटना को खड़े-खड़े देखते रहे.

मंत्री का भतीजा होने के चलते नहीं दर्ज हुई FIR

घटना के बाद होटल के मैनेजर अभिमन्यू सिंह ने बताया की पूरे मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्हें लगातार इस मामले में राजीनामा करने को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है. होटल के मैनेजर ने बताया कि पुलिस मंत्री का भतीजा होने के चलते एफआईआर भी दर्ज नहीं कर रही है.

राजस्थान में है जंगलराज- BJP

वहीं, इस मामले में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि राजस्थान में जंगलराज है. लॉ एन्ड ऑर्डर की स्थिति बेहद खराब है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं कि राजस्थान में हर घटना की एफआईआर दर्ज होती है, लेकिन यह मामला चूंकि कैबिनेट मंत्री से जुड़ा हुआ है तो पुलिस इस मामले की एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही है. यह सब बताता है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधायक और मंत्री किस तरीके से खुलेआम लॉ एन्ड ऑर्डर की धज्जियां उड़ा रही है.

Related posts

मंडोर में कार को ओवरटेक करने के विवाद में मारपीट, हरियाणा के पूर्व सीएम के पोते पर लगे आरोप

Report Times

डकैत समझकर जिसे पुलिस ने पकड़ा वो निकला हनी ट्रैप गैंग, प्लान फेल होने पर रची थी बड़ी साजिश

Report Times

हनीट्रैप में फंसाकर धर्मांतरण कराता था पादरी, पत्नी के साथ मिलकर 100 लोगों को बनाया ईसाई

Report Times

Leave a Comment