Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंनागौरराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

पीटा, पटका फिर स्कूटी से बांधकर घसीटा, छोटे भाई की बर्बरता का दर्दनाक VIDEO

REPORT TIMES 

राजस्थान के नागौर में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सायमने आया है, यहां पर एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई के साथ मारपीट की और फिर उसे स्कूटी के पीछे बांधकर पूरे गांव में घसीटा. छोटे भाई ने आपसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि छोटा भाई सरकारी कर्मचारी है और गांव में पंचायत सचिव के तौर पर पदस्थ है. वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.जानकारी के मुताबिक नागौर के कोतवाली थाना इलाके में ताऊसर गांव के गुर्जर खेड़ा गांव का यह मामला है. यहां से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें छोटे भाई की करतूत साफ दिखाई दे रही है. वीडियो में दिख रहा है कि गांव के चौक पर मनोहर पुत्र बद्री राम मेघवाल बैठा हुआ है. उसी वक्त उसका छोटा भाई हंसराज मेघवाल मौके पर पहुंचता है और भाई से बात करने लगता है.

पीटा-पटका फिर घसीटा

बातचीत के दौरान ही दोनों के बीच में अचानक हथापाई शुरू हो जाती है. वीडियो में दिख रहा है कि हंसराज ने अपने बड़े भाई को पहले पीटा इसके बाद उसे जमीन पर पटक दिया. उसने जूते से भी बड़े भाई की पिटाई की. इससे भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने एक रस्सी से अपनी स्कूटी के पीछे बड़े भाई को बांध लिया और गांव की तरफ उसे घसीटते हुए ले गया. बड़ा मनोहर इस पूरी वीडियो में कुछ भी नहीं करने की हालत में दिख रहा है.

सीसीटीवी से हुआ खुलासा

यह पूरा मामला गांव में चौक पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. जब यह वीडियो पुलिस की नजर में आया तो इस पर संज्ञान लिया गया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी छोटे भाई हंसराज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों भाइयों के बीच इस विवाद की वजह शुरुआती जांच में आपसी रंजिश बताई है. हालांकि मामले की जांच की जा रही है.

Related posts

APS School Chirawa: एपीएस स्कूल चिड़ावा के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

Report Times

पीएम मोदी ने पहलगाम हमले पर जताया दुख, मन की बात में बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Report Times

संयुक्त आमुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का समापन

Report Times

Leave a Comment