Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

जयपुर में रोडवेज मुख्यालय के पास अपनी मांगों को लेकर रोडवेज के रिटायर्ड और ऑन वर्किंग कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

REPORT TIMES 

जयपुर में रोडवेज मुख्यालय के पास शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में रोडवेज के ऑन वर्किंग और रिटायर्ड कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यहां कर्मचारियों ने ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) नियमों में संशोधन करने, रिक्त पदों पर भर्ती करने और समय पर वेतन देने की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों ने रैली की अनुमति नहीं देने पर प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की। राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक एम.एल. यादव ने कहा कि आज रोडवेज अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। कर्मचारियों को न तो समय पर वेतन मिल रहा है और न पेंशन। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से पिछले लंबे समय से रोडवेज में 1000 नई बसों की खरीद करने और खाली पड़े 5200 पदों पर भर्ती की मांग कर रहे हैं, ताकि रोडवेज की स्थिति में सुधार आए।

यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने रोडवेज के उत्थान और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए साल 2018 के चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उनको भी पूरे नहीं किया। कर्मचारियों की रोडवेज प्रबंधन से जो लगातार मांगें की जा रही है, उनको अनदेखा किया जा रहा है। ओल्ड पेंशन स्कीम के नियमों में संशोधन करने और वेतन-पेंशन समय पर देने की मांग पिछले लंबे समय से चल रही है।

प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी
प्रदर्शन में शामिल होने प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों से आए इन कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की, क्योंकि कर्मचारियों ने जयपुर पुलिस प्रशासन से प्रदर्शन और रैली के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने उनको अनुमति नहीं दी। इससे नाराज कर्मचारियों ने जयपुर प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की।

Related posts

Best Electric Bikes: देश में बिकने वाली बेस्ट तीन इलेक्ट्रिक बाइक्स, जानें क्या है खूबियां

Report Times

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूटर्स देने के बाद भी अभावों के साए में जगतपुरा शूटिंग रेंज, राज्य सरकार के बजट से लगी उम्मीदें

Report Times

Gold Smuggler: लखनऊ एयरपोर्ट पर चौंकाने वाली घटना, 30 सोना तस्कर चकमा देकर फरार

Report Times

Leave a Comment