Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिराजस्थानस्पेशल

एक से बढ़कर एक… राजभर बोले-धरती पर करेंगे चंद्रयान का स्वागत, राजस्थान के मंत्री ने पहले ही करा दी लैंडिंग

REPORT TIMES 

राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना चंद्रयान-3 को लेकर अपने अजीब बयान के बाद चर्चा में आ गए हैं. बुधवार को दोपहर में एक तरफ जहां पूरी दुनिया इंतजार कर रही थी तो दूसरी ओर से अशोक चांदना कहा कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग हो चुकी है. यहीं नहीं उन्होंने यहां यहां तक कह दिया, मैं सभी यात्रियों को सलाम करता हूं और सभी को बधाई देता हूं. दूसरी ओर यूपी में सुभासपा के मुखिया ओम प्रकाश राजभर अपने बयान को लेकर अपनी फजीहत करवा ली है.अशोक चांदना ने कहा, चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग हो चुकी है, मैं सभी यात्रियों को सलाम करता हूं और सभी को बधाई देता हूं, देश टेक्नोलॉजी में एक कदम आगे बढ़ा उसके लिए सभी देशवासियों को भी बधाई देता हूं. हैरानी की बात तो यह है कि जिस समय चांदना ने यह बयान दिया उस समय चंद्रयान-3 की लैंडिंग नहीं हुई थी. लैंडिंग तो शाम 6 बजकर 4 मिनट पर हुई.

खेल मंत्री का यह बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई. कई यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि एक राज्य के खेल मंत्री को यह नहीं पता कि चंद्रयान-3 एक मानवरहित यान है. यह अपने साथ किसी यात्री को लेकर चंद्रमा पर नहीं गया है. इसके साथ-साथ उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि चंद्रमा की लैंडिंग शाम को हुई है.

ये क्या बोल गए ओपी राजभर?

एक निजी न्यूज चैनल के रिपोर्टर के सवालों का जवाब देते हुए सुभासपा के मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने कहा, मैं भारत के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं जो कि दिन-प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज कर रहे हैं. चंद्रयान-3 के लिए मैं उनको बधाई देता हूं. चंद्रयान-3 की धरती पर सकुशल वापसी के बाद पूरे देश को उसका स्वागत करना चाहिए.

शाम 6 बजकर 4 मिनट पर हुई लैंडिंग

बता दें कि चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग पहले से तय समय पर हुई है. इसरो की ओर से भेजा गया चंद्रयान-3 बुधवार शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर कदम रखा. दूसरी बात चंद्रयान-3 की धरती पर वापसी नहीं होने वाली है. वहीं, चांद पर इसकी लाइफ मात्र 14 दिन ही है. ऐसे में ओपी राजभर किस आधार पर चंद्रयान-3 की सकुशल वापसी की बात कह रहे हैं इसका जवाब वहीं दे सकते हैं.

Related posts

बालाजी मंदिर में चढ़ाई डाक ध्वजा : बालाजी को भजनों से रिझाया, भगवान को लगाया चूरमे का भोग

Report Times

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की वजह आई सामने, गृहमंत्री अम‍ित शाह ने खुलकर बताया

Report Times

सरपंचों की समस्याओं को लेकर सरपंच संघ की बैठक

Report Times

Leave a Comment