Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिराजस्थानस्पेशल

चांद पर चंद्रयान, धरती पर जश्न… लोगों ने बांटी मिठाई, कहा- बधाई हो बधाई

REPORT TIMES

चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद देशभर में जश्न का माहौल है. जगह-जगह लोग हाथों में तिरंगा लेकर जश्न मना रहे हैं. कहीं ढोल नगाड़े बज रहे हैं तो कहीं डीजे की धुन पर लोग झूम रहे हैं. लोगों का कहना है कि, “हमारे देश के वैज्ञानिकों ने आज इतिहास रच दिया है. ये हमारे लिए गर्व करने की बात है. इसरो ने आज वो काम करके दिखाया है, जिसकी कभी किसी ने कल्पना नहीं की थी. चांद पर पहुंचने के लिए इसरो को बहुत-बहुत बधाई. हम इसरो पर गर्व है.”जश्न का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि राजस्थान के जोधपुर जिले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग टीवी स्क्रीन के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग की खबर सामने आती है, लोग झूमने लगते हैं. हाथों में तिरंगा लिए लोग एक-दूसरे के गले लगकर बधाई देते हैं.वहीं बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ सहित अनेक स्थानों पर जबरदस्त उत्साह नजर आया.

चारों ओर लोग एक-दूसरे को बधाईयां देते नजर आ रहे हैं. कहीं पटाके छोड़े जा रहे हैं तो कहीं मिठाईयां बांटी जा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो और चंद्रयान की टीम को शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने कहा कि, ‘चांद मामा, धरती मां’, नई पीढ़ी के लिए कहावतें बदल जाएंगी.वहीं जश्न की कुछ तस्वीरें दिल्ली के इंडिया गेट से भी आई हैं. इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि लोग इंडिया गेट पर हाथ में झंडा लेकर जश्न मना रहे हैं. स्कूली छात्राएं भी इंडिया गेट के सामने हाथ में झंडा लेकर जश्न मना रही हैं. लोग अपनी गाड़ियों पर चढ़कर हाथ में तिरंगा लेकर जश्न मनाते दिखे.वहीं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह के दारुल उलूम मदरसे के बच्चों ने जश्न मनाया. मौलाना खालिद रशीद ने बच्चों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग दिखाने के लिए विशेष प्रोजेक्टर शो का इंतजाम किया था. मदरसे की छात्राओं ने भी आज के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग के बाद जश्न देखने को मिला. शहर के मॉडल हाईस्कूल में बच्चों ने जश्न मनाया. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को छात्रों ने बड़ी स्क्रीन पर देखा.छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के निशात सिंह ने आज विश्व में अपना डंका बजाया. चंद्रयान-3 की टीम में अंबिकापुर का निशांत सिंह भी शामिल था. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद निशात सिंह के परिजनों में खुशी की लहर है. परिजन पटाखा फोड़कर एक-दूसरे को मिठाई रहे हैं. निशांत ने 2017 में इसरो जॉइन किया था.

Related posts

ED Raid : ईडी ने द्रमुक के पूर्व पदाधिकारी जाफर सादिर एवं अन्य के परिसरों पर छापे मारे

Report Times

एयर स्ट्राइक के साथ अब समंदर से भी गाजा पर वार करेगा इजराइल, जंग में उतारा सबसे खतरनाक वॉरशिप

Report Times

गहलोत सरकार के गले की फांस बनेगा जयपुर बम ब्लास्ट केस, BJP ने तैयार की चुनावी जमीन!

Report Times

Leave a Comment