Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमचिड़ावाजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

निलंबित एएसपी दिव्या मित्तल के घर सर्च अभियान : एसीबी चूरू की टीम ले रही तलाशी

REPORT TIMES 
चिड़ावा। रिश्वत लेने और नकली दवाओं के मामले में निलंबित चल रही एएसपी दिव्या मित्तल की मु कम होने का नाम ही नहीं ले रही। सोमवार को चूरू एसीबी की टीम अचानक चिड़ावा पहुंची और दिव्या मित्तल के भाई निखिल की मौजूदगी में सीज किए गए दिव्या मित्तल के पैतृक मकान को खोला और मकान में टीम तलाशी अभियान चलाया।
टीम यहां से दिव्या मित्तल पर चल रहे मामले में साक्ष्य जुटाने पहुंची। चूरू एसीबी की टीम डीएसपी शब्बीर खान के नेतृत्व में कार्रवाई में जुटी । मकान में दिव्या मित्तल के भाई निखिल मित्तल की मौजूदगी में अलमारियों, बैड, कमरों सहित हर एरिया की तलाशी ली गई। टीम करीब चार घंटे तक यहां रुकी। आपको बता दें पूर्व में भी चूरू एसीबी की टीम यहां आई थी लेकिन दिव्या मित्तल के मकान के आगे लगा शटर बंद था। ऐसे में टीम ने नोटिस चस्पा करते हुए मकान को सीज कर दिया था।

Related posts

संयुक्त किसान मोर्चा का दूसरे दिन भी धरना, नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप, वसूली बंद नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

Report Times

हरियाणा विधानसभा चुनाव : BJP के संकल्प पत्र में 20 बड़े वादे, रोहतक में पार्टी कार्यालय से जेपी नड्डा ने किया जारी

Report Times

सरकार की ‘दाल फ्राई’ इकोनॉमिक्स, बोली-तसल्ली रखें, जल्द घटेंगे टमाटर-प्याज-दाल के दाम

Report Times

Leave a Comment