Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

चिड़ावा बार कार्यकारिणी ने ली शपथ : अपर और सिविल मजिस्ट्रेट ने दिलाई शपथ

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर के कोर्ट परिसर में बने चिड़ावा बार एसोसिएशन के दफ्तर में गुरुवार को बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अपर मजिस्ट्रेट योगेश जोशी और सिविल मजिस्ट्रेट नीतू रानी ने बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष अमित कुलहरी, उपाध्यक्ष भीम सिंह सैनी, सचिव अमित यादव, सह सचिव अभिषेक महमिया, कोषाध्यक्ष रोबिन शर्मा और पुस्तकालय अध्यक्ष विकास खराड़िया को पद एवम् गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके बाद कार्यकारिणी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भी दिए गए। कार्यक्रम में एसडीएम बृजेश गुप्ता और तहसीलदार कमलदीप पूनिया बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान सभी अतिथियों ने वकीलों के हित में कार्य करने के साथ ही प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों में सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। संचालन एडवोकेट लोकेश शर्मा ने किया। इस दौरान एडवोकेट जय सिंह कुल्हार, धर्मपाल सिंह, रामकुमार सिंह, विनोद डांगी, नवीन झाझडिया, कपिल चाहर, खादिम, वेदप्रकाश, ओमप्रकाश डांगी, हिदायत हुसैन, शीशराम झाझडिया, वीर प्रकाश झाझडिया, मूलचंद शर्मा, जोरावर सिंह, सोनू, दीपक स्वामी, गिरधारीलाल सोनी, विकास सैनी, रवि नूनिया, सकील, सलीम, जोगेंद्र सिंह सहित काफी वकील मौजूद रहे।

Related posts

लखनऊ : यूपी में क्या है चुनाव का पूरा प्लान? किस जिले में कब होंगे चुनाव

Report Times

जाने कब है विवाह पंचमी तिथि, पूजा विधि

Report Times

राजस्थान सरकार का बजट live देखे

Report Times

Leave a Comment