Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्म

जाने कब है विवाह पंचमी तिथि, पूजा विधि

पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी का पर्व मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. धार्मिक मान्यात के अनुसार, इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था. इस दिन को भगवान राम और माता सीता के विवाह की वर्षगाठ के रूप में मनाया जाता है. इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा पाठ के भव्य आयोजन किए जाते हैं साथ ही लोग अपने घरों में भी भगवान राम और माता सीता की पूजा करते हैं. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से श्रीराम विवाह करने से घर में खुशियों का आगमन होता है. साथ ही वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आती हैं.

विवाह पंचमी की तिथि

मार्गशीर्ष महा के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 5 दिसंबर, 2024 12 बजकर 49 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन 6 दिसंबर 12 बजकर 7 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, विवाह पंचमी का त्योहार 6 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी.

विवाह पंचमी पूजा विधि

विवाह पंचमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करे. उसके बाद पूजा करने के लिए एक लकड़ी की चौकी पर पीला रंग का कपड़ा बिछाकर भगवान राम और माता सीता की तस्वीर स्थापित करें. विवाह की रस्में भगवान गणेश के मंत्रों के साथ शुरू करें. साथ ही इस दौरान हनुमान जी की पूजा करें और उनका आह्वान करें. उसके बाद भगवान राम और माता सीता को पीले रंग की माला पहनाएं. फिर विधि-विधान से पूजा कर आरती करें. पूजा के दौरान फल, मिठाई आदि अर्पित करें. उसके बाद विवाह पंचमी की कथा पढ़ें. अंत में आरती करें और विवाह संपन्न होने के पश्चात सभी में प्रसाद वितरित करें. इसके अलावा विवाह पंचमी के अवसर पर श्रीरामचरितमानस या रामायण का पाठ करते हैं जो अत्यधिक शुभ माना जाता है.

Related posts

अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

Report Times

राजस्थान में बंद होगी चिरंजीव योजना! चिकित्सा मंत्री बोले- यमराज को धमकाकर रखूंगा

Report Times

जयपुर के 8 युवकों की बनास नदी में डूबने से मौत, सीएम भजनलाल, ओम बिरला ने जताया दुख

Report Times

Leave a Comment