Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

पुलिस कार्रवाई : आपराधिक तत्वों के विरुद्ध तीन दिवसीय विशेष अभियान में तीन अपराधी गिरफ्तार

REPORT TIMES

चिड़ावा। एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई के निर्देश और एएसपी गिरधारी लाल शर्मा व डीएसपी शिवरतन गोदारा के मार्गदर्शन में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सीआई विनोद सामरिया के निकट सुपरविजन में आपराधिक तत्वों के विरुद्ध तीन दिवसीय अभियान की आज शुरुआत हुई और शाम तक पुलिस ने तीन बदमाशों को धर दबोचा। विशेष अभियान में कार्रवाई के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस/आर्म्स एक्ट में चालानशुदा आरोपियों सौरभ उर्फ बबलू पुत्र दयाराम जाति जाट उम्र 20 साल निवासी ओजटू पुलिस थाना चिड़ावा, अशोक सैनी उर्फ बिल्ला पुत्र रतिराम जाति सैनी उम्र 41 साल निवासी वार्ड न० 02 चिड़ावा, राजेश स्वामी पुत्र सत्यनारायण स्वामी जाति स्वामी उम्र 60 साल निवासी वार्ड न0 40 चिड़ावा को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

…ये होगा तीन दिवसीय अभियान में

1. सक्रिय आपराधिक गैंग के सदस्य और सोशल मीडिया पर उनके फोलोअर्स की धरपकड़।

2. हार्डकोर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर्स पर कसेगा शिकंजा।

3. 5 साल में आर्म्स एक्ट (फायर आर्म्स) एनडीपीएस एक्ट और फायरिंग की घटनाओं में चालानशुदा अपराधी होंगे गिरफ्तार।

4. भू-माफिया शराब माफिया व सम्पति संबंधी अपराधों में चालानशुदा अपराधी पर होगी कार्रवाई ।

5. स्थाई वारण्टी उद्घोषित अपराधी पकड़े जाएंगे और उन पर विशेष निगरानी रहेगी।

गठित टीम-

1.विनोद सामरिया, सीआई

2.रोहिताश सिंह, एएसआई

3. ईश्वर सिंह, एएसआई

4. बलबीर सिंह चावला

5 संदीप कुमार एचसी 2544 पुलिस थाना चिड़ावा

6. महेन्द्र कुमार कानि 282 पुलिस थाना चिड़ावा

7. राजेन्द्र शर्मा कानि 728 पुलिस थाना चिड़ावा

8. रामनिवास कानि 410 पुलिस थाना चिड़ावा

Related posts

शनिवार को बंद रहेगा चिड़ावा शहर

Report Times

जयपुर : पूर्व आईएएस सिंघवी की जमानत अर्जी खारिज

Report Times

20 साल के छात्र ने मौत को गले लगाया, 4 दिन बाद था एग्जाम

Report Times

Leave a Comment