Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमेडीकल - हैल्थस्पेशल

मंड्रेला में नेहरा आई हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया

REPORT TIMES
मंड्रेला।कस्बे के नया बस स्टैंड स्थित नेहरा आई हॉस्पिटल में नव वर्ष के उपलक्ष में रविवार को निशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में आसपास के दर्जनों मरीजों ने आंख से संबंधित आंख का लाल होना,आंख से पानी गिरना,आंखों से कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद आदि सभी रोगों की निशुल्क जांच करवा परामर्श लिया।इस अवसर पर डॉ.सत्यवीर नेहरा और डॉ.बंटी ने बताया कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है।
इसलिए हमें इनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।समय-समय पर अपने आंखों की जांच करवानी चाहिए।उन्होंने बताया क‍ि नेत्र जांच शिविर में अधिकतर मरीजों को मोतियाबिंद तथा दूरदृष्टि की बीमारी का प्रकोप देखा गया है। यदि समय पर उपचार किया जाए तो अंधापन से बचा जा सकता है।इसलिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर डॉ.धर्मवीर नेहरा,डॉ.पूनम नेहरा डॉ.बंटी, प्रमोद, विरेंद्र, राहुल, उमेश, आवेश, नीलम, खुशी, सुमन, कोमल, सुनीता आदि मौजूद थे।

Related posts

बाड़मेर में लोकसभा चुनाव के लिए फिर होगा मतदान, ECI ने दिए निर्देश

Report Times

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए चिड़ावा में मदद: पंचायत समिति ने बनाई 5 सदस्यीय टीम, धन संग्रह अभियान शुरू

Report Times

उपराष्ट्रपति की पत्नी पहुंची किठाना की सरकारी स्कूल में : मेधावी विद्यार्थियों और अध्यापिकाओं का किया सम्मान

Report Times

Leave a Comment