Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानशुभारंभस्पेशल

प्रदेश के इन शहरों में चलेंगी 500 इलेक्ट्रिक बस, डेप्युटी सीएम दिया कुमारी ने बस खरीद प्रक्रिया को दी स्वीकृति

REPORT TIMES

जयपुर। राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत करने के लिए राज्य सरकार 7 शहरों में 500 इलेक्ट्रिक बस संचालित करेगी। इनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर,भरतपुर एवं उदयपुर शहर शामिल है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इसके लिए स्वीकृति जारी कर दी है। इससे राज्य सरकार पर लगभग 105 करोड़ रुपए से ज्यादा का वित्तीय भार आएगा। इन बसों का संचालन और मेंटीनेंस स्वायत्त शासन विभाग की ओर से कंवर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के माध्यम से किया जाएगा। सरकार ने इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए बजट घोषणा की थी। इससे ई-वाहनों को भी बढ़ावा मिलेगा। उप मुख्यमंत्री दिया कुमार ने कहा कि बजट घोषणा के तहत ई-बसों की खरीद को स्वीकृति दी गई है। अब सार्वजनिक परिवहन से लोगों की आवाजाही और सुगम होगी। ईको फ्रेंडली आवागमन सुविधा मिलेगी।

इन शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
-जयपुर- 300
-जोधपुर- 70
-कोटा- 50
-उदयपुर- 35
-अजमेर- 30
-बीकानेर- 15
-भरतपुर-15

यह होगा फायदा
-पर्यावरण प्रदूषण कम होगा
-सार्वजनिक परिवहन की संख्या बढ़ने से लोग इससे सफर करने के लिए आगे आएंगे
-सड़कों पर निजी वाहनों की रेलमेल कम होने की स्थिति बनेगी
-पेट्रोल- डीजल की बचत होगी

Related posts

अच्छे इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहिए तो Okinawa कंपनी के सभी ई-स्कूटर की कीमत और बैटरी रेंज देखें

Report Times

शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने फिर भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए 21 दिसंबर को बुलाया

Report Times

महिला एवं बाल विकास विभाग का उपनिदेशक घूस लेते हुआ ट्रैप, 10000 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment